देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.
7.20 PM: राजस्थान: पुलिस ने दो ईनामी डकैतों को मार गिराया.
6.23 PM: किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे: राजनाथ सिंह
6.14 PM: येदियुरप्पा, परिजनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी.
5.25 PM: BJP के संघप्रिय गौतम ने कहा पार्टी BSP से ले समर्थन.
5.03 PM: दिल्ली में CNG 2 रुपये प्रति किलो महंगा होगा.
4.15 PM: फरीदाबाद: नाबालिग के साथ रेप का प्रयास, युवक गिरफ्तार.
3.10 PM: सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने अपनी जन्मतिथि को लेकर विवाद के संबंध में बातचीत को सुनने के लिए टेलीफोन टैपिंग के बारे में एक शिकायत के संबंध में मीडिया में आई रिपोर्ट को ‘मनगढ़ंत’ करार दिया.
2.20 PM: हिसार: भूकंप के कारण दीवार गिरी, 6 लोग मलबे में दबे, 2 की हालत गंभीर.
1.50 PM: रक्षा प्रवक्ता ने जयपुर में बताया कि भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान मिराज.2000 राजस्थान के सवाई माधोपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन पायलट बाहर निकल आया.
1.22 PM: दिल्ली, NCR में भूकंप, भूकंप का केंद्र बहादुरगढ़.
1.18 PM: रिक्टर स्केल भूकंप की इसकी तीव्रता 4.9 बताई जा रही है.
आजतक LIVE TV देखने के लिए यहां क्लिक करें
1.17 PM: जयपुर, फरीदाबाद और लखनऊ से भी भूकंप के झटकों की खबर है. हालांकि अभी तक किसी भी इलाके से किसी जान-माल की हानी की कोई खबर नहीं है.
1.16 PM: राजधानी और आसपास के इलाकों में सोमवार एक बजकर 12 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए.
1.16 PM: कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी नियमित स्वास्थ्य जांच के बाद विदेश से लौट आईं.
1.14 PM: आदर्श घोटाला केस में स्टेटस रिपोर्ट बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल.
12.14 PM: यूपी में बीएसपी का समर्थन ले सकती है बीजेपी: बीजेपी नेता संघप्रिय गौतम
11.54 AM: कांग्रेस ने बेनी प्रसाद वर्मा को उधार में लिया: अखिलेश यादव
11.50 AM: यूपी में राहुल के दौरे से मजबूत हुई कांग्रेस: केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह
11.15 AM: दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रमंडल खेल घोटाला मामले में आरोपी स्विस टाइमिंग की याचिका खारिज की. याचिका में कंपनी के खिलाफ संभावित कार्रवाई पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया था.
11.05 AM: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस को जनता ने नकारा.
10.20 AM: अन्ना हजारे दिल्ली पहुंचे. दिल्ली पहुंचकर अन्ना ने कहा, कांग्रेस यूपी में नंबर 4 पर है.
09.45 AM पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम हिस्से में एक आत्मघाती हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.
09.20 AM: बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की उपलब्धियां उनके प्रदर्शन को प्रदर्शित करती है.
08.40 AM: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की पुलिस ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में छापा मार कर मोर्टार और राकेट लांचर जैसे भारी हथियार बनाने का सामान बरामद किया है.
08.10 AM: टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने किया ट्विट, चुनावी खर्च का ब्योरा दें कांग्रेस सहित सभी पार्टियां.
07.40 AM: दिल्ली के एम्स में एक छात्र की खुदकुशी के बाद अंडर ग्रेज्युएट छात्रों की हड़ताल, प्रशासन पर परीक्षा में मनमानी का इल्जाम.
07.38 AM: चुनाव बाद की रणनीति तैयार करने के लिए दिल्ली आ रहे हैं अन्ना हजारे, आज होगी कोर कमेटी की बैठक, पांच राज्यों के चुनाव का कल आएगा नतीजा.
आजतक LIVE TV देखने के लिए यहां क्लिक करें
07.36 AM: चुनाव नतीजों से पहले यूपी में शुरु हुई जोड़तोड की कवायद, बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा- हाथी से हाथ मिलाने को हैं तैयार, कांग्रेस ने किया बयान से किनारा.
07.34 AM: एनडी तिवारी के घर होली कार्यक्रम से उत्तराखंड कांग्रेस में अटकलों का दौर तेज, तिवारी ने किया सियासी मतलब निकालने से इनकार.
आखिर पूनम पांडे ने निभाया वादा, हुई न्यूड...
07.32 AM: कर्नाटक के पोर्नगेट में नया खुलासा, सिर्फ तीन मंत्रियों ने नहीं 15 से ज्यादा विधायकों ने देखी पॉर्न क्लिप, जांच कमेटी में शामिल बीजेपी विधायक का दावा.
07.30 AM: एमसीडी चुनाव के लिए आज से दिल्ली में आचार संहिता लागू, आचार संहिता से पहले कल दिनभर नेताओं ने किए ताबड़तोड़ उद्घाटन.
07.25 AM: मुंबई के फिल्मसिटी में धधक उठा टीवी सीरियल का सेट, देखते-देखते हुआ खाक, करोडों का नुकसान.
07.22 AM: रिकार्ड तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए व्लादीमीर पुतिन, विरोधियों ने लगाया चुनाव में धांधली का इल्जाम.
07.20 AM:कांगो में हथिय़ारों के डिपो में भयंकर आग, 200 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका, आग के बाद धमाके से गिर गईं कई इमारतें.