scorecardresearch
 

डीएनए से खुला राज... पति-पत्नी निकले चचेरे भाई-बहन, कपल ने इस वजह से कराया था टेस्ट

कहते हैं, जिंदगी में कुछ राज छुपे रहना ही बेहतर है, क्योंकि अगर वो पर्दा उठ जाए, तो कई बार दुनिया ही हिल जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ एक कपल के साथ, जब उन्होंने मजाक-मजाक में डीएनए टेस्ट करवा लिया, लेकिन नतीजा ऐसा निकला कि उसकी शादी पर सवाल खड़े कर दिए.

Advertisement
X
10 साल बाद किया DNA टेस्ट, चौंकाने वाला राज़ खुला
10 साल बाद किया DNA टेस्ट, चौंकाने वाला राज़ खुला

कहते हैं, जिंदगी में कुछ राज छुपे रहना ही बेहतर है, क्योंकि अगर वो पर्दा उठ जाए, तो कई बार दुनिया ही हिल जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ एक कपल के साथ, जब उन्होंने मजाक-मजाक में डीएनए टेस्ट करवा लिया, लेकिन नतीजा ऐसा निकला कि उसकी शादी पर सवाल खड़े कर दिए.

ये कहानी है अमेरिका के रहने वाले सेलिना और जोसफ क्विनोस की. 10 साल से खुशहाल शादी-शुदा जिंदगी जी रहे थे. लेकिन एक दिन उन्होंने फैसला किया खुद का डीएनए टेस्ट कराने का. बता दें, विदेशों में डीएनए टेस्ट कराना आसान होता है, इसलिए ऐसा करना मुश्किल नहीं था.

'मुझे अपने जड़ों को जानना था'

डीएनए जांच के फैसले पर वो एक पॉडकास्ट पर कहती हैं कि इसके पीछे की वजह लोगों के सवाल थे. मैं अपनी विरासत के बारे में जानना चाहती थी. मेरी बेटी का रंग काफी गहरा है, मेरे बेटे के बाल घुंघराले हैं, और मेरा बीच का बच्चा गोरा है. लोग हमेशा मुझसे पूछते थे कि आप कौन हैं? आपका बैकग्राउंड क्या है? और मैं सिर्फ यह कह पाती थी कि मैं नेटिव अमेरिकन हूं, लेकिन मुझे यकीन नहीं था.

Advertisement

पति-पत्नी निकले भाई-बहन

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, सेलिना और जोसफ क्विनोस ने पति-पत्नी दोनों ने ही डीएनए टेस्ट करवाया. जब इस टेस्ट का रिजल्ट उन तक पहुंचा, तो दोनों ही हैरान रह गए. डीएनए टेस्ट के नतीजों ने खुलासा किया कि सेलिना और जोसफ असल में चचेरे भाई-बहन हैं. इस सच्चाई को जानकर दोनों को गहरा झटका लगा, क्योंकि तीन पीढ़ियां गुजर जाने के कारण उन्हें इस बात की भनक नहीं थी.

अमेरिका के कोलोराडो में रहने वाले इस जोड़े ने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की. सेलिना ने बताया कि वह अपने पति और बच्चों को छोड़ना नहीं चाहतीं, इसलिए वह अपने पति से तलाक नहीं लेंगी. गौरतलब है कि एक ही परिवार में शादी करना वैज्ञानिक रूप से सही नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे कई तरह की आनुवंशिक समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement