scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

होटल, सड़कें और रिहायशी इलाके... ईरान की मिसाइलों ने दुबई को कैसे दहलाया, Photos

दुबई एयरपोर्ट और बुर्ज अल अरब को नुकसान
  • 1/9

रॉयटर्स के अनुसार, ईरानी हमले में दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और मशहूर बुर्ज अल अरब होटल को नुकसान पहुंचा. एविएशन सूत्रों ने बताया कि हमला रातभर चला और प्रभाव इतना तेज था कि कई हिस्सों में संरचनात्मक क्षति दर्ज की गई.

(Photo:AFP)

दुबई इंटरनेशनल का कॉनकोर्स प्रभावित
  • 2/9

दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स पर बताया कि Dubai International (DXB) के एक कॉनकोर्स को 'मामूली नुकसान' हुआ, जिसे तुरंत काबू में ले लिया गया. हालांकि, इसके बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की गई.

(Photo:AFP)

अबू धाबी, दुबई और दोहा को निशाना
  • 3/9

ईरान ने दोहा, दुबई और अबू धाबी की दिशा में मिसाइलें दागीं. ये शहर पूर्व–पश्चिम एयर ट्रैफिक के प्रमुख हब माने जाते हैं.

(Photo:AFP)

Advertisement
दुबई हुआ धुआं-धुआं
  • 4/9

28 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया पर शेयर की गई यूजर द्वारा बनाई गई तस्वीरों से लिए गए है. इस वीडियो ग्रैब में दुबई के ऊपर धुआं उठता दिख रहा है. यह धुआं तब दिखाई दिया जब ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में खाड़ी क्षेत्र में हमला किया.

(Photo:AFP)

 

दुबई में मिसाइल
  • 5/9

हमले के बाद कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने दुबई और अबू धाबी आने-जाने वाली उड़ानें तुरंत निलंबित कर दीं. क्षेत्र की एयरस्पेस स्थिति अनिश्चित होने के कारण कई विमानों को डायवर्ट किया गया.

(Photo:Reuter)

दुबई
  • 6/9

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक Palm Jumeirah में आग लगने से चार लोग घायल हुए. यह कृत्रिम द्वीप अपने लग्जरी होटलों और रिसॉर्ट्स के लिए मशहूर है. यहां के एक बड़े होटल को उस मिसाइल के टुकड़े लगे, जिसे या तो बीच में रोका गया था या जो अपना रास्ता बदलकर गिर गई.

(Photo:AFP)

दुबई
  • 7/9

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो हैं, जिनमें इंटरसेप्टर और आसमान में उड़ती चीज़ें दिख रही हैं. अमीरात में ऐसा नज़ारा पहले कभी नहीं देखा गया था.

(Photo: Reuter)

दुबई
  • 8/9


मिसाइलें एक अमेरिकी बेस के सर्विस सेंटर और  बहरीन के रिहायशी इलाकों पर गिरीं. वहीं, एक ड्रोन ने कुवैत के एयरपोर्ट को निशाना बनाया, जिसमें पैसेंजर टर्मिनल पर मौजूद कुछ कर्मचारियों को चोट लगी.

(Photo:AP)

दुबई
  • 9/9

इस्लामी दुनिया, जिसमें UAE भी शामिल है, इस समय रमजान का पवित्र महीना मना रही है. रमजान में मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं. इसी वजह से कई कैफे और रेस्टोरेंट देर रात तक खुले रहते हैं और लोगों को देर रात खाने-पीने की सुविधा देते हैं.

(Photo:AFP)

Advertisement
Advertisement
Advertisement