scorecardresearch
 

फ्लाइट में भूलकर भी न ले जाएं ये एक चीज, वरना उठाना पड़ेगा नुकसान

हवाई जहाज में यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई नियम लागू होते हैं. आपको बता दें कि हवाई जहाज के सफर में माचिस और सूखा नारियल जैसी चीजें ले जाने पर भी कई तरह की पाबंदियां होती हैं. यहां हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें फ्लाइट में नहीं ले जाना चाहिए.

Advertisement
X
फ्लाइट में ये चीजें ले जाने पर है पाबंदी (Photo: ITG)
फ्लाइट में ये चीजें ले जाने पर है पाबंदी (Photo: ITG)

हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा नियम काफी सख्त होते हैं और अनजाने में की गई एक छोटी सी गलती भी आपके सफर का मजा किरकिरा कर सकती है. अक्सर हम अपनी जरूरत का हर सामान बैग में रख लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन या वैनिटी बॉक्स में रखी कुछ साधारण चीजें भी फ्लाइट में खतरनाक मानी जा सकती हैं.

फ्लाइट में इन चीजों को ले जाने पर है पाबंदी

फ्लाइट में सुरक्षा का काफी ध्यान रखा जाता है इसलिए अगर चेकिंग के दौरान आपके पास प्रतिबंधित सामान मिलता है तो आपको सिक्योरिटी चेकिंग में ही रोक लिया जाएगा और वो सामान जब्त भी किया जा सकता है. आइए जानते हैं वो कौन सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें फ्लाइट में ले जाना सख्त मना है.

सूखा नारियल

कई लोग अनजाने में सूखा नारियल साथ रख लेते हैं लेकिन फ्लाइट में यह पूरी तरह बैन है क्योंकि इसमें तेल की मात्रा अधिक होती है और यह ज्वलनशील यानी आग पकड़ने वाली चीजों में गिना जाता है.

पावर बैंक 

पावर बैंक को आप केवल हैंड बैगेज केबिन बैग में ले जा सकते हैं. इसे चेक-इन लगेज में डालना मना है क्योंकि इससे आग लगने का खतरा रहता है.

तेज धार वाली वस्तुएं

Advertisement

कैंची, चाकू, नेल कटर और यहां तक कि सिलाई वाली सुई भी केबिन बैग में ले जाना प्रतिबंधित है. इसलिए आपको यात्रा से पहले अच्छी तरह सभी दिशा-निर्देश पढ़ लेने चाहिए.

मसाले और मिर्च पाउडर

अधिक मात्रा में मिर्च पाउडर या तीखे मसाले केबिन बैग में ले जाने पर रोक लग सकती है क्योंकि इन्हें सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक माना जा सकता है. हालांकि इसे लगेज वाले केबिन में रखा जा सकता है. 

लाइटर और माचिस

फ्लाइट के अंदर लाइटर या माचिस ले जाना मना है. कुछ एयरलाइंस एक छोटा लाइटर जेब में ले जाने की अनुमति देती हैं, लेकिन बैग में इसे रखने की मनाही होती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement