scorecardresearch
 

सावधान! होटल के कमरे में घुसते ही धड़ल्ले से ना यूज करें ये 8 चीजें, स्टाफ ने खोले चौंकाने वाले राज!

होटल का कमरा कितना भी चमकदार क्यों ना हो, वो फिर भी आपको बीमार कर सकता है. दरअसल, वहां रखी कुछ चीजें बहुत गंदी होती है, जिन्हें छूने से आप बीमार पड़ सकते हैं. ऐसे में होटल स्टाफ भी इन्हें हाथ न लगाने की सलाह देता है.

Advertisement
X
होटल के कमरे में रखी इलेक्ट्रिक केटल कई बार बहुत गंदी होती है. ऐसे में उसमें चाय पकाने की गलती न करें. (Photo: ITG)
होटल के कमरे में रखी इलेक्ट्रिक केटल कई बार बहुत गंदी होती है. ऐसे में उसमें चाय पकाने की गलती न करें. (Photo: ITG)

जब भी आप कहीं घूमने जाते हैं, तो अपने लिए बढ़िया होटल बुक करते हैं. होटल का कमरा देखते ही मन खुश हो जाता है क्योंकि वहां सब कुछ चमचमाता हुआ होता है. बेड एकदम सजा हुआ होता है और माहौल इतना फ्रेश कि लगता है बस अब आराम ही आराम है. लेकिन जरा ठहरिए किसी चीज का ऊपर से साफ दिखना और अंदरूनी रूप से उसका साफ होना दो अलग बातें हैं. जो चीजें ऊपर से साफ दिखती हैं, वो जरूरी नहीं कि अंदर से भी उतनी ही साफ हों.

दरअसल, होटल स्टाफ के पास हर कमरे को जल्दी-जल्दी तैयार करने का दबाव होता है, इसलिए वे जरूरी चीजें जैसे बेडशीट और तौलिये तो बदल देते हैं, लेकिन कई ऐसी छोटी-छोटी चीजें रह जाती हैं जिन्हें रोज सैकड़ों लोग छूते हैं… और वही चीजें चुपचाप कीटाणुओं का घर बन जाती हैं.

आप सोच भी नहीं सकते कि जिन चीजों को आप बिना सोचे-समझे इस्तेमाल कर लेते हैं, वो कई बार साफ ही नहीं होतीं. इसलिए अगर आप भी जल्द ही कहीं घूमने या होटल में रुकने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा ध्यान देना बहुत जरूरी है. आज हम आपको ऐसी 8 चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें होटल स्टाफ के अनुसार छूने से मना करता है. इन चीजों का नाम जानकर आप अपनी ट्रिप को और ज्यादा सुरक्षित और टेंशन-फ्री बना सकते हैं. हालांकि, सभी होटल में ऐसा नहीं होता है. आप कैसे होटल में रुक रहे हैं, ये सब उस बात पर निर्भर करता है.

1. टीवी का रिमोट: इस लिस्ट में पहला नाम रिमोट का है. ये एक ऐसी चीज है जिसे हर कोई इस्तेमाल करता है. चाहे कोई खाना खा रहा हो, छींक रहा हो या बिस्तर पर लेटा हो, सबकुछ करते हुए लोग इसे हाथ में पकड़ते हैं. सफाई कर्मचारी अक्सर इसे पोंछना भूल जाते हैं. अगली बार रिमोट चलाने से पहले उसे सैनिटाइजर या टिशू पेपर से साफ करना न भूलें.

Advertisement

2. लाइट के स्विच और लैंप बटन:  आप लोग दरवाजे के पास लगे स्विच और बेड के बगल वाले लैंप को बिना सोचे-समझे छूते हैं, लेकिन ये गलत है. ये महीनों तक सैनिटाइज नहीं की जाती हैं. कमरा सेट करने के बाद अपने हाथ जरूर धोएं.

3. सजावटी बेडस्प्रेड या कुशन: बिस्तर पर बिछी सफेद चादरें तो धुली होती हैं, लेकिन उनके ऊपर रखा कलरफुल डेकोरेटिव कपड़ा या कुशन अक्सर धोए नहीं जाते हैं. ऐसे में अक्सर ट्रैवलर्स इन्हें कमरे में घुसते ही हटा देते हैं.

4. बर्फ की बाल्टी और कांच के गिलास: बर्फ की बाल्टी का नाम भी इसमें शामिल है. बर्फ रखने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बाल्टी का इस्तेमाल कई बार मेहमान कूड़ेदान की तरह भी कर लेते हैं. इसके साथ ही कमरे में रखे कांच के गिलासों को सिर्फ पानी से खंगालकर रख दिया जाता है, उन्हें साबुन से अच्छी तरह नहीं धोया जाता.

5. कमरे का फोन: आजकल मोबाइल के दौर में होटल के फोन का इस्तेमाल कम होता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो साफ हैं. उस पर धूल और लोगों के हाथों के निशान जम जाते हैं, जो आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं. 

6. कॉफी मेकर और केतली: कॉफी मेकर हो या इलेक्ट्रिक केटल इन दोनों को ही अंदर से साफ करना मुश्किल होता है. कई बार इनमें पुराना पानी या फफूंद जमी हो सकती है. अगर आपको चाय-कॉफी पीनी ही है, तो कैफे से मंगाकर पी लें लेकिन इनका इस्तेमाल न करें. या एक बार खुद ठीक से धोएं या धुलवाएं.

7. पर्दे और ब्लाइंड्स: होटल के कमरों में लगे पर्दों की धुलाई सालों-साल नहीं होती है. ऐसे में इनमें धूल, मिट्टी और एलर्जी पैदा करने वाले कण भर जाते हैं. अगर आप इन्हें छूते हैं या इनके पीछे छिपकर फोटो खिंचवाते हैं, तो बाद में हाथ धोना एक अच्छा आइडिया है.

Advertisement

8. हेयर ड्रायर: बहुत से होटल के बाथरूम में हेयर ड्रायर टंगा होता है, जिसे हर कोई इस्तेमाल करता है. इतना इस्तेमाल होने के बाद भी शायद ही इसे कभी कीटाणुमुक्त किया जाता हो. इसके हैंडल और स्विच पर काफी बैक्टीरिया हो सकते हैं. ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement