कनिमोझी करुणानिधि (Kanimozhi Karunanidhi) भारतीय राजनीति की एक जानी-मानी नेता, कवयित्री और पत्रकार हैं. वह वर्तमान में लोकसभा में तमिलनाडु के थूथुक्कुडी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं. इससे पहले वह राज्यसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं, जहां उन्होंने तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व किया.
कनिमोझी का जन्म 5 जनवरी 1968 को चेन्नई में हुआ था. वह तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि और राजाथी अम्मल की बेटी हैं. उनका परिवार लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहा है. उनके सौतेले भाई एम. के. अलागिरी और एम. के. स्टालिन भी राजनीति में बड़े नाम हैं.
वह DMK पार्टी से जुड़ी हुई हैं और वर्तमान में पार्टी की डिप्टी जनरल सेक्रेटरी के पद पर काम कर रही हैं. पार्टी के भीतर उनकी मजबूत पकड़ और सक्रिय भूमिका उन्हें एक प्रभावशाली नेता बनाती है. अगर उनकी पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने चेन्नई के प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल से शिक्षा हासिल की. इसके बाद एथिराज महिला महाविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर्स डिग्री पूरी की.
राजनीति में आने से पहले कनिमोझी पत्रकारिता से जुड़ी हुई थीं. उन्होंने The Hindu में सब-एडिटर के रूप में काम किया. इसके अलावा वह ‘कुंगुमम’ नाम की तमिल साप्ताहिक पत्रिका की संपादक भी रहीं. उन्होंने सिंगापुर के तमिल अखबार ‘तमिल मुरासु’ में फीचर्स एडिटर के रूप में भी काम किया.
कनिमोझी की पहचान सिर्फ एक नेता के रूप में ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील कवयित्री के रूप में भी है. उन्होंने सामाजिक मुद्दों, महिलाओं के अधिकार और संस्कृति से जुड़े विषयों पर भी अपनी आवाज उठाई है.
डीएमके सांसद कनिमोझी का कहना है कि तमिलनाडु समेत कई राज्यों का अपना राज्य गीत है और 50 से अधिक वर्षों से इसे राज्य गीत के तौर पर सबसे पहले गाया जाता रहा है.
तमिलनाडु चुनाव नतीजों के बाद DMK और कांग्रेस के रिश्तों में बड़ी दरार सामने आई है. DMK ने लोकसभा में कांग्रेस से अलग बैठने की मांग की है. विवाद की वजह कांग्रेस का विजय की TVK को समर्थन देना माना जा रहा है.