जेरेड इसाकमैन (Jared Isaacman) कार्ड प्रोसेसिंग कंपनी शिफ्ट4 पेमेंट्स (Shift4 Payments) के सीईओ और संस्थापक हैं. अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने जेरेड इसाकमैन को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA का प्रमुख नामित किया है. सीनेट यदि उनकी नियुक्ति की पुष्टि कर देती है तो वह फ्लोरिडा के पूर्व डेमोक्रेटिक सीनेटर 82 वर्षीय बिल नेल्सन का स्थान लेंगे.
अरबपति कारोबारी जेरेड इसाकमैन ने 2021 में प्रतियोगिता विजेताओं को साथ अंतरिक्ष की यात्रा की थी और सितंबर में भी एक मिशन के साथ वह अंतरिक्ष में गए थे जहां पर उन्होंने स्पेसएक्स के नए स्पेसवॉकिंग सूट का परीक्षण करने के लिए कुछ समय तक अंतरिक्ष में चहलकदमी की थी.
इसाकमैन ने जो ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा की थी वह पोलारिस कार्यक्रम के तहत हुई थी जिसमें मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने मदद की थी. इसाकमैन ने कथित तौर पर 2021 के स्पेसएक्स इंस्पिरेशन4 कक्षीय मिशन का नेतृत्व करने के लिए खुद के 200 मिलियन डॉलर खर्च किए थे, जो अंतरिक्ष में उनका पहला अभियान रहा.
नासा ने लगभग 1.87 लाख करोड़ रुपये की बड़ी योजना घोषित की है. इसका मुख्य लक्ष्य चंद्रमा पर स्थाई मानव बेस बनाना. मंगल के लिए परमाणु प्रोपल्शन तकनीक का परीक्षण करना. अंतरिक्ष मिशनों को लंबे समय तक चलाने वाला बनाना है. आर्टेमिस मिशन के तहत 2028 में चंद्रमा पर मानव लैंडिंग होगी. 2030 तक परमाणु रिएक्टर लगाने की भी योजना है.
अमेरिका चांद पर 2030 तक न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने की योजना बना रहा है. NASA और ऊर्जा विभाग (DOE) ने मिलकर समझौता किया है. यह रिएक्टर चांद पर लगातार, सुरक्षित और भरपूर बिजली देगा, जो Artemis मिशनों, स्थाई बेस और Mars यात्रा के लिए जरूरी है. सूरज की रोशनी पर निर्भर नहीं रहेगा. यह अमेरिकी स्पेस लीडरशिप को मजबूत करेगा.
ट्रंप ने अरबपति उद्यमी जेरेड इसाकमैन को नासा चीफ नियुक्त किया. 42 साल के जेरेड शिफ्ट4 पेमेंट्स के संस्थापक, कुशल पायलट और स्पेसएक्स के इंस्पिरेशन4 व पोलारिस डॉन मिशनों के कमांडर हैं. नियुक्ति में स्पेसएक्स से करीबी संबंधों व हितों के टकराव का विवाद रहा है.