पंजाब के सबसे अमीर और खतरनाक डॉन में से एक माने जाने वाले जग्गू भगवानपुरिया (Jaggu Bhagwanpuria) का असली नाम जगदीप सिंह है. वह पंजाब के गुरदासपुर जिले के भगवानपुर गांव का रहने वाला है. एक समय में वह एक बेहतरीन कबड्डी खिलाड़ी के रूप में जाना जाता था, लेकिन समय के साथ उसका रुझान अपराध की दुनिया की ओर बढ़ता चला गया.
साल 2015 से जेल में बंद जग्गू पर 128 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, जबरन वसूली, अवैध हथियारों की तस्करी और नशे का कारोबार शामिल है. पंजाब में उसे 'वसूली किंग' के नाम से भी जाना जाता है. यहां तक कि कनाडा में भी उस पर हत्याओं के आरोप लगे हैं.
जग्गू का नाम पाकिस्तान और कनाडा तक फैले अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी रैकेट से जुड़ा है. सीमापार से वह नशीले पदार्थों की तस्करी करवाने में सक्रिय था. 2025 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे पंजाब की बठिंडा जेल से हटाकर असम की जेल में शिफ्ट कर दिया. यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि पंजाब जेल में उसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान का खतरा था.
कभी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ जग्गू के करीबी माने जाते थे, लेकिन अब ये तीनों एक-दूसरे के कट्टर विरोधी बन चुके हैं. लॉरेंस और गोल्डी का आरोप है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद, जग्गू ने ही दो शूटरों की जानकारी पुलिस को दी, जिससे उनका एनकाउंटर हुआ. इसी घटना के बाद दोनों ने उससे नाता तोड़ लिया.
जग्गू खुद भी सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी है, और इस मामले में उसकी भूमिका की जांच जारी है. अपराध की कमाई से उसने कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में अपना व्यापार खड़ा किया है. इतना ही नहीं, कबड्डी खेल में फिक्सिंग के बड़े नेटवर्क का संचालन भी उसी के हाथ में बताया जाता है.
अमेरिका में दायर आरोपपत्र में नाम आने के बाद पंजाब पुलिस ने SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा को गिरफ्तार कर लिया. उन पर अमेरिका में रहने वाले एक परिवार से 16 लाख रुपये की अवैध वसूली करने और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप हैं.
FBI ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गैंगस्टर नीतीश कौशल को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले नीतीश को मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल किया गया था. यह कार्रवाई ऑपरेशन हार्ड वॉल के तहत की गई है.
भारतीय गैंगस्टरों पर अमेरिकी एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू किया है. अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े गैंगस्टर नीतीश कौशल को मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया है. एजेंसी का आरोप है कि वह हत्या, अपहरण, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी, रंगदारी, मनी लॉन्ड्रिंग तथा मानव तस्करी जैसे मामलों में शामिल रहा है.
चंडीगढ़ में गैंगस्टरों के खिलाफ हाईलेवल बैठक में NIA और कई राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया. लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और रोहित गोदारा गैंग के खिलाफ रणनीति, कॉमन डेटाबेस और टेरर-गैंगस्टर नेटवर्क पर चर्चा हुई. पढ़ें पूरी कहानी.
अमेरिकी अदालत में दाखिल FBI की चार्जशीट में जग्गू भगवानपुरिया गैंग पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी, हत्या और हथियार कारोबार से जुड़े संगीन आरोप दर्ज लगाए गए हैं. साथ ही पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से झूठे केस दर्ज कर करोड़ों रुपये की वसूली करने के गंभीर आरोप भी चार्जशीट में दाखिल हैं.
FBI के Operation Hard Ball में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है. जानिए अमेरिका ने इस गैंग को क्यों निशाना बनाया? विदेशों में इसका नेटवर्क कितना फैला है और किन अपराधों के आरोप हैं? पढ़ें पूरी कहानी.
अमेरिका की एफबीआई ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैलिफोर्निया समेत कई स्थानों पर छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया गया और हथियारों, मादक पदार्थों सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई. बताया जा रहा है कि जांच का फोकस कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई और उससे जुड़े नेटवर्क पर भी है.
भारत के हरियाणा और पंजाब से शुरू हुआ गैंगस्टरों का आतंक अब अमेरिका तक जा पहुंचा है. कैलिफोर्निया की सड़कों पर भारतीय गैंग के बीच खूनी जंग छिड़ गई है. लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ने एक-दूसरे के करीबियों को ठिकाने लगाने के दावे कर सनसनी फैला दी है.
हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सोमबीर उर्फ मोटा अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत लौट रहा है. 20 से ज्यादा मामलों में वांटेड सोमवीर कुख्यात अपराधी अनिल छिप्पी का भाई है. STF की इस कार्रवाई को विदेश में बैठे गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.
जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. इस केस में विदेश में रह रहे गैंगस्टर जोगा फोलरीवाल समेत दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस को हत्या के पीछे निजी दुश्मनी की आशंका है.
पंजाब में अब अपराध खुलेआम हो रहा है. गैंग्स्टर्स, गैंगवॉर और गन कल्चर ने कानून व्यवस्था को चुनौती दे दी है. गुरुद्वारों, कोर्ट परिसरों और पुलिस दफ्तरों के सामने हत्याएं हो रही हैं. सवाल यह है कि आखिर पंजाब में अपराध बेलगाम क्यों हो गया है? पुलिस-सरकार क्यों बेबस नजर आ रही है?
पंजाब में गैंगस्टरवाद के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने 'ऑपरेशन प्रहार' लॉन्च कर विदेश में बैठे गैंगस्टरों के नेटवर्क पर एक साथ हमला बोला है. 72 घंटे के इस मेगा ऑपरेशन में 2000 से ज्यादा पुलिस टीमें मैदान में हैं. सैकड़ों ठिकानों पर छापेमारी जारी है.
पंजाब में पूर्व सरपंच झरमल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए दो शूटरों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गैंगस्टर प्रभ दासूवाल ने पुरानी रंजिश के चलते इस हत्या की साजिश रची थी.
पंजाब में कबड्डी का मैदान अब खेल नहीं, गैंगवार की रणभूमि बनता जा रहा है. मोहाली से जालंधर तक खिलाड़ियों की हत्याएं, जेलों से चल रहे गिरोह और विदेशों से रची जा रही साजिशें इस बात का सबूत हैं कि पंजाब का अंडरवर्ल्ड अब ज्यादा खतरनाक शक्ल ले चुका है.
पंजाब के बटाला में हुई फायरिंग ने सनसनी मचा दी है. अज्ञात हमलावरों ने स्कॉर्पियो कार पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिसमें पुलिस एएसआई के बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार में सवार महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि महिला गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां थीं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी देवेंद्र बंबिहा ग्रुप ने ली है.
पंजाब के बटाला में गोलीबारी में मारी गई महिला की पहचान कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां के रूप में हुई है. इसके बाद एक बार फिर यह नाम चर्चा में है. कबड्डी खिलाड़ी से अंतरराष्ट्रीय अपराधी बना जग्गू अब लॉरेंस बिश्नोई का दुश्मन और पंजाब का 'वसूली किंग' बन चुका है, जिस पर हत्या से लेकर ड्रग तस्करी तक के 128 से ज्यादा केस दर्ज हैं.