scorecardresearch
 

MP: जबलपुर के सिहोरा में सांप्रदायिक तनाव के बाद पुलिस का कड़ा पहरा, हिरासत में 20 पत्थरबाज

Jabalpur communal clash update: जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में गुरुवार रात हुई सांप्रदायिक तनाव की घटना के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है. प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी ने विवाद को बड़े हादसे में बदलने से रोक लिया.

Advertisement
X
सिहोरा में तनाव के बाद शांति.(Photo:ITG)
सिहोरा में तनाव के बाद शांति.(Photo:ITG)

जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील के आजाद चौक क्षेत्र में गुरुवार रात उस समय तनाव व्याप्त हो गया जब मंदिर और मस्जिद में धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया. हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को काबू में कर लिया है.

गुरुवार रात लगभग 9:30 बजे वार्ड क्रमांक 5 स्थित आजाद चौक इलाके में यह विवाद शुरू हुआ. स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज का समय एक ही था. इसी दौरान किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई. अफवाह उड़ी कि मंदिर की ग्रिल तोड़ी गई है, जिससे पथराव शुरू हो गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर जिला मुख्यालय से कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी सम्पत उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

एसपी सम्पत उपाध्याय ने पुष्टि की है कि अब तक 20 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर दंगाइयों की पहचान की जा रही है. 

जिले के पुलिस कप्तान ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और न ही कोई हताहत हुआ है. देखें VIDEO:- 

Advertisement

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में धारा 144 लागू नहीं की गई है क्योंकि स्थिति पूरी तरह काबू में है. एहतियात के तौर पर आजाद चौक और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है. प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement