अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ
इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन यानी अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ (International Judo Federation) की स्थापना जुलाई 1951 में हुई थी (International Judo Federation Founded in 1951). आईजेएफ मूल रूप से यूरोप और अर्जेंटीना के जूडो संघों से बना था. स्थापना के बाद, अगले दस वर्षों तक चार महाद्वीपों के देश इसके सदस्य थे. आज IJF के सभी महाद्वीपों पर 200 राष्ट्रीय संघ हैं (IJF has 200 National Federations). अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ के अनुसार, दुनिया भर में 20 मिलियन से अधिक लोग जूडो का अभ्यास करते हैं. इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन का मुख्यालय बुडापेस्ट, हंगरी में है (International Judo Federation Headquarters).
2009 से, आईजेएफ ने वार्षिक विश्व चैंपियनशिप और विश्व जूडो टूर का आयोजन किया है जिसमें पांच ग्रांप्री, चार ग्रैंड स्लैम, एक मास्टर टूर्नामेंट और एक कॉन्टिनेंटल ओपन टूर्नामेंट शामिल है. इसके अलावा, यह विश्व जूडो जूनियर चैंपियनशिप का भी आयोजन करता है, जो 1974 से 2011 तक अंडर-20 टूर्नामेंट था, 2012 से अब तक यह अंडर-21 है. अंडर-18 के लिए विश्व जूडो कैडेट चैंपियनशिप आयोजित किया जाता है. वर्ल्ड वेटरन्स जूडो चैंपियनशिप 11 आयु वर्गों में 30 से लेकर 80 से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों के लिए आयोजित होता है. आईजेएफ विश्व काटा जूडो चैंपियनशिप और जूडो यूरोपीय कप का भी आयोजन कराता है (International Judo Federation Judo Events).
IJF ने 2008 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपना मानद अध्यक्ष नामित किया था. 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के कारण उन्हें 27 फरवरी 2022 को अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ से निलंबित कर दिया गया (International Judo Federation Suspends Putin).