गोलपोखर (Goalpokhar) पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर उपमंडल में स्थित एक गांव है. यह गोलपोखर-I सामुदायिक विकास खंड (CD Block) का मुख्यालय भी है. इस क्षेत्र का प्रशासनिक संचालन और विकास संबंधी कार्य यहीं से संचालित किए जाते हैं. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, गोलपोखर की कुल जनसंख्या 4,500 थी. इनमें से 2,392 (53%) पुरुष और 2,108 (47%) महिलाएं थीं. गांव में 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों की संख्या 873 थी.
गांव की साक्षरता दर 41.96% रही, यानी 1,522 व्यक्ति 6 वर्ष से अधिक आयु के साक्षर थे. यह दर राज्य के औसत से कम है, जो ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता को दर्शाती है.
गोलपोखर क्षेत्र में लोधन ग्रामीण अस्पताल (Lodhan Rural Hospital) मुख्य चिकित्सा केंद्र के रूप में कार्य करता है. यह अस्पताल 30 बिस्तरों की क्षमता वाला है और गोलपोखर-I सीडी ब्लॉक के निवासियों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है.
गोलपोखर अपने प्रशासनिक महत्व और ग्रामीण विकास में योगदान के कारण उत्तर दिनाजपुर जिले का एक प्रमुख ग्राम माना जाता है. गोलपोखर बंगाल के उत्तर मैदानों में बसा हुआ है.यहां कीसजमीन बहुत उपजाऊ है. क्षेत्र की अर्धव्यवस्था कृषि पर आधारित है. यहां धान और जूट की खेती होती है.
गोलपोखर बिहार और बांग्लादेश की सीमाओं के पास स्थित है. यह राजधानी कोलकाता से लगभग 500 किमी दूर है. बात करें बिहार की तो यह इलाका किशनगंज 20 किमी, बहादुरगंज 25 किमी और इस्लामपुर से 30 किमी दूर स्थित है.