scorecardresearch
 

गेमर्स के लिए खास ViewSonic का नया मॉनिटर भारत में लॉन्च, दिए गए हैं कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत

ViewSonic XG2431 एक प्रोफेशनल गेमिंग मॉनिटर है जिसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस गेमिंग मॉनिटर को अभी Amazon Prime Day सेल में सस्ते में उपलब्ध करवाया गया है.

Advertisement
X
ViewSonic XG2431
ViewSonic XG2431
स्टोरी हाइलाइट्स
  • ऐमेजॉन पर बेचा जा रहा है ये गेमिंग मॉनिटर
  • अभी खरीदने पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

ViewSonic ने अपना नया प्रोफेशनल गेमिंग मॉनिटर लॉन्च कर दिया है. इस गेमिंग मॉनिटर का नाम कंपनी ने XG2431 रखा है. ViewSonic XG2431 एक 24-इंच मॉनिटर है. कंपनी का दावा है कि इस गेमिंग मॉनिटर में दुनिया का सबसे ज्यादा रिस्पांसिव IPS पैनल दिया गया है. इसका रिस्पांस टाइम 0.5ms है. XG2431 गेमिंग मॉनिटर में Blur Buster 2.0 सर्टिफिकेशन भी दिया गया है. 

ViewSonic XG2431 की कीमत और उपलब्धता

ViewSonic XG2431 गेमिंग मॉनिटर की कीमत 33,999 रुपये रखी गई है. इसे ऐमेजॉन के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया है. इसे सेल के दौरान केवल 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. 

ViewSonic XG2431 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स 

ViewSonic के लेटेस्ट गेमिंग मॉनिटर XG2431 में 24-इंच का IPS पैनल दिया गया है. इसका पिक्सल रेज्योलूशन 1920x1080 है. इस मॉनिटर का रिफ्रेश रेट 240Hz का और रिस्पांस टाइम 0.5ms का है. इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है. 

इसका पैनल Blur Buster 2.0 सर्टिफाइड है और AMD FreeSync Premium टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आता है. ये वैरिएबल रिफ्रेश रेट Nvidia और AMD दोनों ग्राफिक्स कार्ड्स के साथ सपोर्ट करता है. इसमें ViewSonic PureXP टेक्नोलॉजी दी गई है. 

इसको लेकर दावा है कि ये मोशन ब्लर, इमेज घोस्टिंग और स्ट्रोब क्रॉसटॉक को कम करता है. इस मॉनिटर में  VESA Display HDR 400 सर्टिफिकेशन दिया गया है. जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि ये हाई-फिडिलिटी इमेज सपोर्ट के साथ आता है. इसमें मिनिमम बैकलाइट लाइफ 30,000 घंटे का दिया गया है. 

Advertisement

इसके डिजाइन की बात करें तो ये फ्रेमलेस डिजाइन के साथ आता है और इसमें इर्गोनोमिक स्टैंड दिया गया है. इसके रिटेल पैकज के साथ माउस एंकर भी दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI पोर्ट, एक DisplayPort, एक USB-A 3.0 पोर्ट और एक USB-B 3.0 पोर्ट और एक ऑडियो आउटपुट पोर्ट दिया गया है. 

 

Advertisement
Advertisement