scorecardresearch
 

दुनिया भर में अचानक से ठप पड़ गया X, ऐप से लेकर वेबसाइट में आई दिक्कत

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट X ठप हो गया. पिछले कुछ समय से फीड रिफ्रेश नहीं हो रही है. ये प्रॉब्लम वेबसाइट और ऐप दोनों में ही आ रही है. लेकिन अब कुछ देर बाद वो ठीक हो गया है.

Advertisement
X
माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट X डाउन
माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट X डाउन

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अचानक से ठप पड़ गया. भारत समेत कई देशों में यूजर्स ने शिकायत कर रहे हैं कि ऐप और वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही. हालांकि, कुछ देर की दिक्कत के बाद अब फिर से पेज रिफ्रेश होने लगा है. 

कई लोगों ने बताया कि फीड लोड नहीं हो रही, पोस्ट नहीं दिख रहे और लिंक भी नहीं खुल रहे. इस वजह से कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म पर ऐक्टिविटी लगभग ठप हो गई. ये पहला मौका नहीं है जब ये प्लेटफॉर्म ठप हुआ है. इससे पहले भी कई बार बंद होता रहा है. 

डाउनडिटेक्टर की वेबसाइट पर लोग दुनिया भर से रियल टाइम कॉमेन्ट करके बता रहे हैं. ज्यादातर लोगों की एक ही समस्या है. फीड लोड नहीं हो रही है तो कहीं पुरानी फीड खुल रही है. कुछ लोगों को ऐप ओपन करने में भी दिक्कतें आ रही हैं. 

Downdetector पर अचानक शिकायतों की बाढ़

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector पर अचानक शिकायतों में तेज उछाल देखा गया. रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ही करीब 2,500 से ज्यादा यूजर्स ने शाम करीब 8:20 बजे के आसपास प्लेटफॉर्म में दिक्कत की शिकायत दर्ज की. कुछ रिपोर्ट में यह संख्या 3,800 से ज्यादा शिकायतों तक पहुंचने की बात भी सामने आई.

Advertisement

Downdetector एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो दुनियाभर की वेबसाइट और ऑनलाइन सेवाओं में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को यूजर रिपोर्ट के आधार पर ट्रैक करता है. ऐप और वेबसाइट दोनों में आई समस्या यूजर्स का कहना है कि दिक्कत सिर्फ मोबाइल ऐप में ही नहीं, बल्कि वेबसाइट मे भी हो रही है.ॉ

क्या है वजह?

फिलहाल इस आउटेज की सटीक वजह साफ नहीं हुई है. कंपनी की तरफ से भी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकि से आउटेज अक्सर सर्वर गड़बड़ी, नेटवर्क समस्या या प्लेटफॉर्म अपडेट के कारण होते हैं. 

Developing Story...

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement