scorecardresearch
 

Devialet का प्रीमियम साउंडबार भारत में लॉन्च, दिए गए हैं कई बेहतरीन फीचर्स, जानें कीमत

Devialet Dione Premium Soundbar को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं. इसमें Dolby Atmos 5.1.2 का सपोर्ट भी दिया गया है.

Advertisement
X
Devialet Dione
Devialet Dione
स्टोरी हाइलाइट्स
  • फ्रांस की ऑडियो टेक्नोलॉजी कंपनी है Devialet
  • इसमें मिलेगा Bluetooth 5.0 का सपोर्ट

फ्रेंच ऑडियो टेक्नोलॉजी कंपनी Devialet ने प्रीमियम साउंडबार को भारत में लॉन्च किया है. इसकी कीमत भी काफी ज्यादा रखी गई है. इस डिवाइस का नाम कंपनी ने Devialet Dione रखा है. इसमें हाई एंड ऑल-इन-वन Dolby Atmos 5.1.2 का सपोर्ट भी दिया गया है.

 Devialet Dione की कीमत और उपलब्धता

Devialet Dione को कंपनी ने 2,39,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है. इस प्रीमियम साउंडबार को प्री-ऑर्डर किया जा सकता है. इसे Devialet स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. इस साउंडबार को लेकर कंपनी का दावा है कि ये यूजर्स को ट्रूली इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देगा. 

Devialet Dione के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स 

Devialet Dione साउंडबार में कंपनी ने कई पेटेंट टेक्नोलॉजी का यूज किया है. ये यूजर्स को होम एंटरटेनमेंट जरूरत के हिसाब से साउंड एक्सपीरियंस देता है. इस प्रीमियम साउंडबार पेटेंट टेक्नोलॉजी और दूसरी टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है. 

इसमें ADH analog-digital amplification यूज की गई है. कंपनी ने ये भी कहा है कि इस साउंडबार के सब-वूफर की जरूरत नहीं पडे़गी. इसमें Devialet के डिजाइन किए गए 17 नियोडिमियम ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया गया है. 

Advertisement

इसमें 8-लॉन्ग थ्रो सब-वूफर SAM-पावर्ड पुश-पुश कॉन्फिग्रेशन के साथ दिए गए हैं. इससे यूजर को डीपर बेस मिलता है. ये Dolby Atmos कॉम्पिटिबल है. इससे ये टीवी चैनल्स पर दिखाए गए किसी कंटेंट को एनहेंस कर सकता है. 

इस प्रीमियम साउंडबार में रूम कैलिब्रेशन स्कैन और बीमफॉर्मिंग टेक्नोलॉजी दी गई है. इससे ऑडियो डिलीवरी के लिए नॉइज कैंसिल और इम्प्रूव स्पेटेलाइजेशन इमर्सिव ऑडियो डिलीवरी के लिए दी गई है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए HDMI 2.1 eARC with CEC, Optical (TOSLINK), Airplay 2, Spotify Connect, UPnP और Bluetooth 5.0 का सपोर्ट दिया गया है. 

इस डिवाइस में Movie, Spatial, Voice और Music चार मोड्स दिए गए हैं. इसमें Devialet Smart App का भी सपोर्ट दिया गया है. 

 

Advertisement
Advertisement