scorecardresearch
 
Advertisement

AI Impact Summit 2026 LIVE: 7 राष्ट्रपति, 9 पीएम आज क्या करने आ रहे इंडिया? पीएम मोदी ने स्वागत में लिखा ये पोस्ट

aajtak.in | नई दिल्ली | 16 फरवरी 2026, 9:27 AM IST

India AI Impact Summit 2026 Live Updates: भारत की राजधानी नई दिल्ली में आज से पांच दिनों तक चलने वाला AI Impact Summit होने जा रहा है. इस इवेंट की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री करेंगे. ताजा अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

AI Impact Summit 2026 AI Impact Summit 2026

AI Impact Summit 2026 के दौरान 300 से अधिक एग्जिबिशन लगाए जाएंगे और AI कंपनियों के CEO जानकारी देंगे. इस समिट का मकसद AI ईकोसिस्टम पर चर्चा करना, उसके प्रभाव और फायदों को जानना है. साथ ही आने वाले खतरों को कम करने के लिए प्रयास पर भी चर्चा जाएगी. 

AI Impact Summit के दौरान रोजगार को लेकर भी चर्चा होगी. लंबे समय से कई CEO और AI रिसर्चर द्वारा अलग-अलग प्रभाव और नौकरियों पर आने वाले खतरों की बात कही गई है. साथ ही ये भी चर्चा होगी कि AI भविष्य में कैसी नौकरियों को जनरेट करेगा. 

9:03 AM (33 मिनट पहले)

AI Impact Summit को लेकर PM Modi का पोस्ट 

Posted by :- Rohit Kumar

AI इंपेक्ट समिट शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि India AI Impact Summit के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं. इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है. यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है. 

दाने तपसि शौचं च विज्ञानं विनये नये।

विस्मयो न हि कर्तव्यो बहुरत्ना वसुन्धरा।।

 

8:51 AM (45 मिनट पहले)

AI Summit 2026 Updates : दिग्गज AI कंपनियों के CEO होंगे शामिल

Posted by :- Rohit Kumar

AI Summit 2026 के दौरान दुनियाभर में दिग्गज AI कंपनियों के ये CEO होंगे शामिल होंगे. 

  • गूगल के CEO सुंदर पिचाई 
  • DeepMind के सीईओ डेमिस हसाबिस 
  • OpenAI CEO सैम अल्टमैन 
  • एंथ्रॉपिक के सीईओ डारियो अमोडेई 
  • माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ 
  • मेटा के चीफ AI साइंटिस्ट यान लेकुन 
  • क्वालकॉम CEO क्रिस्टियानो एमोन और कई नाम शामिल होंगे.
     
8:31 AM (एक घंटा पहले)

AI Impact Summit 2026 Live : कई देश के राष्ट्रपति होंगे शामिल

Posted by :- Rohit Kumar

AI Impact Summit 2026 में कई देश के राष्ट्रपति हिस्सा लेने जा रहे हैं. 

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा,
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों,
एस्टोनिया के राष्ट्रपति आलार कारिस, 
स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, 
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके, 
सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच और 
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलन. 

8:19 AM (एक घंटा पहले)

PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

Posted by :- Rohit Kumar

AI Impact Summit 2026 Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में AI Impact Summit 2026 का उद्घाटन करेंगे. AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में 300 से अधिक चयनित प्रदर्शनी मंडप और लाइव डेमोंस्ट्रेशन होंगे. इस इवेंट में दुनियाभर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष और AI कंपनियों के CEO सामिल होंगे. 

Advertisement
Advertisement