scorecardresearch
 

20 हजार रुपये के अंदर ये हैं टॉप 5 स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट

अगर आप 20 हजार रुपये के अंदर एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो हम आपको यहां टॉप 5 स्मार्टफोन्स की लिस्ट बता रहे हैं.

Advertisement
X
Realme X
Realme X

अगर आप अगस्त के महीने में एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो हम आपको यहां उन बेस्ट स्मार्टफोन्स की लिस्ट बता रहे हैं, जिनकी कीमत 20 हजार रुपये के अंदर हैं. इस लिस्ट में हमने 14 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक के स्मार्टफोन्स को शामिल किया है. यहां वीवो, शाओमी, सैमसंग और रियलमी के स्मार्टफोन्स को जगह मिली है. देखें लिस्ट.

Realme X:

फिलहाल 20 हजार रुपये के अंदर के सेमगेंट में ये स्मार्टफोन टॉप पर है. इस स्मार्टफोन को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया है. इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. यही इसकी शुरुआती कीमत है. इसमें ग्राहकों को स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, फुल स्क्रीन AMOLED डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, रियर में 48MP सोनी IMX 586 सेंसर और 3765mAh की बैटरी मिलेगी.

Advertisement

Xiaomi Redmi Note 7 Pro:

ये स्मार्टफोन शाओमी के पॉपुलर Note 7 सीरीज का स्मार्टफोन है. इसे फरवरी के महीने में भारत में उतारा गया था. 15 हजार रुपये के अंदर लेने के लिए ये बेस्ट फोन्स में से एक है. इसकी शुरुआती कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के लिए 13,999 रुपये रखी गई है. इसमें ग्राहकों को फ्रंट और रियर में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 4,000mAh की बैटरी,  6.3-इंच फुल-HD+ LTPS डिस्प्ले और रियर में 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है.

Vivo Z1 Pro:

वीवो की ओर से 15 हजार रुपये के अंदर ये भी एक शानदार स्मार्टफोन है. इसकी शुरुआती कीमत 14,990 रुपये रखी गई है. ये कीमत इसके बेस 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है. इसमें ग्राहकों को रियर में ट्रिपल कैमरा (16MP + 8MP + 2MP) सेटअप, फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले, 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी और स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर मिलता है. साथ ही सेल्फी के लिए यहां फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Poco F1:

ये स्मार्टफोन पिछले साल भारत में अगस्त के ही महीने में उतारा गया था. लॉन्च के वक्त इसकी खास बात ये थी कि ये स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ सबसे सस्ता स्मार्टफोन था. हाल ही में इसकी कीमत में काफी कटौती की गई है और अब इसके 6GB/64GB वेरिएंट को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस कीमत में ये स्मार्टफोन 20 हजार रुपये के अंदर अभी भी एक बेस्ट डील है. इसमें 6.18-इंच स्क्रीन, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 12MP + 5MP रियर कैमरा, 20MP फ्रंट कैमरा और 4000mAh की बैटरी मिलती है.

Advertisement

Samsung Galaxy A50:

सैमसंग का ये फोन भी 20 हजार रुपये के अंदर में एक बेहतर स्मार्टफोन है. इसकी कीमत में मई के महीने में कटौती की गई थी. कटौती के बाद अब इसके 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 18,490 रुपये में खरीदा जा सकता है. भारत में इसकी लॉन्चिंग इस साल फरवरी के महीन में 19,990 रुपये की शुरुआती कीमत में की गई थी. इसमें ग्राहकों को 6.4-इंच फुल-HD+ (1080x2340 पिक्सल) इनफिनिटी-U डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर Exynos 9610 प्रोसेसर, रियर में 25 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के तीन कैमरे, फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 4,000mAh की बैटरी मिलती है.

Advertisement
Advertisement