scorecardresearch
 

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज की लॉन्चिंग आज, ऐसे देखें LIVE

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज की लॉन्चिंग आज होने जा रही है. इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग भारत में 7:30pm से शुरू होगी.

Advertisement
X
Credit- Samsung
Credit- Samsung

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज की लॉन्चिंग आज होने जा रही है. उम्मीद की जा रही है कि साउथ कोरियन दिग्गज द्वारा आज Galaxy Note 20, Galaxy Note 20 Ultra, Galaxy Tab S7 सीरीज, Galaxy Z Fold 2 5G, Galaxy Buds Live और Galaxy Watch 3 की लॉन्चिंग कर सकता है.

इन प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग Galaxy Unpacked 2020 इवेंट के दौरान की जाएगी. इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन की जाएगी. लाइव स्ट्रीमिंग सैमसंग ऑनलाइन चैनल्स के जरिए होगी. लॉन्च किए जाने वाले प्रोडक्ट्स के लिए कंपनी ने कई टीजर्स भी जारी किए हैं. गैलेक्सी अनपैक्ड 2020 इवेंट की शुरुआत 10am EST (7:30pm IST) से होगी. इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग सैमसंग ग्लोबल न्यूजरूम, सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और सैमसंग ग्लोबल फेसबुक पेज के जरिए होगी.

Samsung Galaxy Note 20 की संभावित कीमत की बात करें तो ऐसी चर्चा है कि EUR 949 (लगभग 84,000 रुपये), 5G वेरिएंट की शुरुआती कीमत EUR 1,049 (लगभग 92,800 रुपये) रखी गई है. दूसरी तरफ Galaxy Note 20 Ultra की कीमत EUR 1,299 (लगभग 1,14,900 रुपये) हो सकती है. एक दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy Note 20 Ultra के 5G वेरिएंट की शुरुआती कीमत EUR 1,349 (लगभग 1,19,400 रुपये) रखी जा सकती है.

Advertisement

Samsung Galaxy Note 20 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर या Exynos 990 प्रोसेसर दिया जा सकता है. मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और QHD+ रिजोल्यूशन के साथ 6.9-इंच कर्व्ड-एज डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है. इसका प्राइमरी कैमरा 108MP का हो सकता है. बहरहाल असल खूबियां लॉन्च के बाद ही सामने आ पाएंगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement