भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि वह ऐसे गेंदबाज के तौर पर पहचान बनाना चाहते हैं, जो साझेदारी तोड़ने और गेंद को ‘हिट द डेक (पिच पर तेजी से टप्पा खिलाने)’ के लिए जाना जाए.
मंगलवार को इंग्लैड के खिलाफ अपने पदार्पण मैच के शुरुआती ओवरों में रन लुटाने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की. कृष्णा ने 8.1 ओवरों में 54 रन देकर चार विकेट झटक कर भारतीय टीम को 66 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण पर किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है .
Superb start for ! 👌👌
— BCCI (@BCCI)
A debut to remember 🔝
कर्नाटक के इस 25 साल के गेंदबाज के खिलाफ जेसन रॉय (46) और जॉनी बेयरस्टो (94) ने आक्रामक रुख अख्तियार किया, जिससे उन्होंने शुरुआती तीन ओवरों में 37 रन लुटा दिए, उन्होंने हालांकि रॉय को आउट कर इसका बदला लिया.
कृष्णा ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे अच्छी शुरुआत नहीं मिली. उन्होंने मेरे खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किया क्योंकि मैंने खराब गेंदबाजी की, लेकिन मुझे खुद पर भरोसा था. हमने एक साथ कई विकेट चटकाए, जिससे टीम को फायदा हुआ,’
Superb bowling display by 🇮🇳 after 🏴 got off to a rollicking start 💥💥
— BCCI (@BCCI)
India win by 6️⃣6️⃣ runs and take a 1-0 lead in the 3-match ODI series
Scorecard 👉
उन्होंने कहा, ‘शुरुआती तीन ओवरों के बाद मैं समझ गया था कि गेंद को आगे टप्पा नहीं खिला सकता. इसके बाद मैंने गेंद को बल्लेबाजों की पहुंच से दूर टप्पा खिलाना शुरू किया और गेंद ने अपना काम किया.’
कृष्णा ने विजय हजारे ट्रॉफी में सात मैचों में 24.5 की औसत से 14 विकेट लिये थे. वह इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने कहा, ‘आईपीएल से मुझे मदद मिली. मैं ‘हिट द डेक’ गेंदबाज के तौर पर पहचान बनाना चाहता हूं, जो टीम की जरूरत के मुताबिक साझेदारी तोड़ सके.’