IPL 2023, MI vs PBKS Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में मुंबई इंडियंस (MI) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हरा दिया है. बुधवार (3 मई) को मोहाली में खेले गए इस मैच के हीरो सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन रहे, जिन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी लगाईं.
मैच मुंबई की टीम 215 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी थी, जिसके जवाब में उसने 4 विकेट गंवाकर 216 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. टीम के लिए ईशान ने 41 गेंदों पर सबसे ज्यादा 75 रनों की पारी खेली. जबकि सूर्यकुमार ने 31 गेंदों पर 66 रन बनाए. कैमरन ग्रीन 23 रन बना सके. पंजाब के लिए नाथन एलिस ने 2 विकेट लिए.
मुंबई की पारी के अपडेट्स...
पहला विकेट: रोहित शर्मा - 0(3) रन - (0/1, 0.3 ओवर)
दूसरा विकेट: कैमरन ग्रीन - 23(18) रन - (54/2, 5.6 ओवर)
तीसरा विकेट: सूर्यकुमार यादव - 66(31) रन - (170/3, 15.1 ओवर)
चौथा विकेट: ईशान किशन - 75(41) रन - (178/4, 16.1 ओवर)
For his brilliant innings of 75 off 41 deliveries, is our Top Performer from the second innings.
— IndianPremierLeague (@IPL)
A look at his batting summary here.
पंजाब के लिविंगस्टोन और जितेश ने खेली तूफानी पारी
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 3 विकेट पर 214 रन बनाए थे. टीम के लिए लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए चौथे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 119 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की. लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों पर सबसे ज्यादा नाबाद 82 रनों की पारी खेली. जबकि जितेश ने 27 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए.
लिविंगस्टोन ने 4 छक्के और 7 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 195.23 का रहा. दूसरी ओर जितेश ने 2 छक्के और 5 चौके जमाए. उनका स्ट्राइक रेट 181.48 का रहा. मुंबई के लिए पीयूष चावला ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.
पंजाब की पारी के अपडेट्स...
पहला विकेट: प्रभसिमरन सिंह - 9(7) रन - (13/1, 1.3 ओवर)
दूसरा विकेट: शिखर धवन - 30(20) रन - (62/2, 7.2 ओवर)
तीसरा विकेट: मैथ्यू शॉर्ट - 27(26) रन - (95/3, 11.2 ओवर)
That's that from Match 46. register a 6-wicket win against to add to crucial points to their tally. chase down the target in 18.5 overs.
— IndianPremierLeague (@IPL)
Scorecard -
मुंबई और पंजाब के बीच बराबर की टक्कर
इस सीजन में मुंबई और पंजाब के बीच यह दूसरी टक्कर रही. इससे पहले दोनों टीमों के बीच 22 अप्रैल को मुकाबला हुआ था. तब पंजाब किंग्स ने 13 रनों से जीत दर्ज की थी. इस मैच से पहले खेल गए पिछले 4 मुकाबलों में से तीन बार पंजाब ने ही मुंबई को हराया था.
ओवरऑल देखा जाए तो IPL में में अब तक पंजाब और मुंबई के बीच बराबर की टक्कर हुई है. दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मैच हुए, जिसमें मुंबई ने 16 और पंजाब ने 15 मैच जीते हैं.
Let's Play! 😄
— IndianPremierLeague (@IPL)
मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ऋषि धवन, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल और अरशद खान.