scorecardresearch
 

Hardik Pandya IPL 2022: हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर बल्ले से मचाया धमाल, ऑरेन्ज कैप की रेस में केएल राहुल से आगे निकले

IPL orange cap: इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटन्स (GT) ने केकेआर को हराकर अपनी छठी जीत दर्ज की. टीम की जीत में कप्तान हार्दिक पंड्या ने शानदार योगदान दिया.

Advertisement
X
Hardik Pandya (IPL)
Hardik Pandya (IPL)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • गुजरात ने कोलकाता को 8 रनों से दी मात
  • हार्दिक पंड्या ने खेली तूफानी पारी

गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में शानदार टच में दिखाई दे रहे हैं. शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले में भी हार्दिक के बल्ले से धमाकेदार पारी देखने को मिली.

तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे हार्दिक ने महज 49 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेल डाली. अपनी इस पारी के दौरान हार्दिक ने चार चौके एवं दो छक्के उड़ाए.

ग्रोइन इंजरी के चलते हार्दिक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के खिलाफ मुकाबले में नहीं भाग ले पाए थे. लेकिन इस मुकाबले में उनपर इंजरी का कोई प्रभाव नहीं दिखाई दिया और उन्होंने केकेआर के लगभग सभी गेंदबाजों के खिलाफ शानदार शॉट्स लगाए.

हार्दिक पंड्या के इस सीजन का यह तीसरा अर्धशतक रहा. इससे पहले हार्दिक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 87 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 50 रनों की नाबाद पारियां खेली थीं. इन पारियों के चलते हार्दिक ऑरेन्ज कैप की रेस में बने हुए हैं.

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन

1.जोस बटलर- 491 रन
2.हार्दिक पंड्या- 295 रन
3. केएल राहुल- 265 रन
4. फाफ डु प्लेसिस- 255 रन
5. पृथ्वी शॉ- 254 रन

Advertisement

गुजरात टाइटन्स की शानदार जीत

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटन्स ने नौ विकेट पर 156 रनों का स्कोर खड़ा किया. हार्दिक पंड्या के अलावा डेविड मिलर ने 27 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने 25 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं. केकेआर के लिये टिम साउदी ने 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने आए आंद्रे रसेल ने पांच रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया. 

जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर 148 रन ही बना सकी और उसे आठ रनों से पराजित होना पड़ा. केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 48 और रिंकू सिंह ने 35 रनों का योगदान दिया. गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी, यश दयाल और राशिद खान ने दो-दो खिलाड़ियों को चलता किया.

 

Advertisement
Advertisement