scorecardresearch
 

अभिषेक शर्मा के फिट होने की दुआ क्यों कर रहा पाकिस्तान? सलमान आगा ने भारत-पाक मैच से पहले बताई वजह

एशिया कप 2025 में 0-3 से हार के बावजूद पाकिस्तान भारत के खिलाफ आसान जीत नहीं चाहता, बल्कि सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम से मुकाबला करना चाहता है. कप्तान सलमान अली आगा ने अभिषेक शर्मा के खेलने की इच्छा जताई है. स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद अभिषेक के फिट होने की उम्मीद है.

Advertisement
X
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा (Photo: ITG)
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा (Photo: ITG)

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा.  इस मुकाबले पर सभी की नजर है. सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक शर्मा को लेकर है. अभिषेक ने वर्ल्ड कप का पिछला मैच नहीं खेला था. उनकी जगह संजू सैमसन ने ओपनिंग की थी. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी उनके खेलने पर सस्पेंस बरकरार है.

एशिया कप में अभिषेक ने पाक के खिलाफ 31, 74 और 5 रनों की पारी खेली थी. भारत ने तीनों मैच में जीत हासिल की थी. अब वर्ल्ड कप के मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा चाहते हैं कि भारत अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन उतारे जिसमें अभिषेक शर्मा शामिल हों.

अभिषेक की चुनौती के लिए तैयार पाकिस्तान

बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक पिछले कुछ समय से दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जा रहे हैं. वह पावरप्ले में ही मैच खत्म करने की क्षमता रखते हैं. एशिया कप में पाकिस्तान ने इसका अनुभव भी किया था.

यह भी पढ़ें: कोलंबो में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? भारत-पाक मैच से पहले जान लें प्रेमदासा स्टेडियम से जुड़ा हर आंकड़ा

हालांकि 25 वर्षीय बल्लेबाज हाल ही में स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ खेलते समय उन्हें 103 डिग्री बुखार था. बाद में पेट के संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. उनका वजन भी थोड़ा कम हुआ और 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच में वह नहीं खेल सके.

Advertisement

अब उम्मीद है कि भारत-पाक मुकाबले के लिए अभिषेक फिट हो जाएंगे. आगा ने साफ कहा कि वह उन्हें खेलते देखना चाहते हैं, भले ही इससे पाकिस्तान के लिए चुनौती बढ़ जाए.

अभिषेक को लेकर क्या बोले आगा

आगा ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि अभिषेक शर्मा कल खेलें. आशा है कि वह अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं. हम सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान मुकाबले का जबदरस्त क्रेज! एड रेट्स में आग, फ्लाइट्स-होटल के दाम भी सातवें आसमान पर

कोलंबो में अंतिम तैयारी

पाकिस्तान की टीम करीब दो हफ्तों से कोलंबो में है और परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है. टीम दोपहर 2 से 5 बजे (IST) तक आर प्रेमदासा स्टेडियम में अंतिम अभ्यास सत्र करेगी.कोलंबो में होने वाला यह महामुकाबला सिर्फ ग्रुप की स्थिति ही नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा की लड़ाई भी है. पाकिस्तान जहां पिछली हार का बदला लेना चाहेगा, वहीं भारत अपनी लय बरकरार रखना चाहेगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement