भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है. 27 जून (गुरुवार) को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया. अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. फाइनल मुकाबला 29 जून को ब्रिजटाउन (बारबाडोस) में खेला जाना है.
टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इंग्लिश टीम का खूब मजाक बनाया और जमकर मीम्स शेयर किए गए.
Axar Patel and Kuldeep yadav today
— ठाकुर शिखर (@shikharkashi29)
Nasser Hussain and Michael Vaughan watching England's performance today..
Advertisementइससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट पर 171 रन बनाए थे. भारत के लिए रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं सूर्यकुमार यादव ने चार चौके और दो छक्के की मदद से 36 गेंदों पर 47 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट झटके.
— Namrata Joshi (@ShowSomeNamrata)
Freedom fighter after watching Indian team beating shit out of England team
— Abhishek (@be_mewadi)
कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की तारीफ वाले मीम्स भी वायरल हुए. बता दें कि विराट कोहली और ऋषभ पंत के जल्दी आउट होने के बाद रोहित-सूर्यकुमार ने ही भारतीय पारी को संभाला था. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई. इस साझेदारी के चलते ही भारतीय टीम अच्छे स्कोर तक पहुंचने में सफल रही.
Surya ke batting karte samay Siddhu paaji ki Commentary.
— 𝕏 (@ImAryanSoni)
Indian fans - Aaj England se SF match hai Rohit Bhai 2022 ka badla Lena hai
— Shiv Rajawat🇮🇳 (@_SSRajawat)
Rohit Bhai
Chun Chun ke Badla lenge .😈 IND VS ENG
— 𝕏 (@ImAryanSoni)
भारतीय बल्लेबाज शिवम दुबे को लेकर भी मीम्स वायरल हुए, जो इंग्लैंड के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे. शिवम को क्रिस जॉर्डन ने चलता किया था.
Golden duck for Shivam Dube. 🤡
— Radhika Chaudhary (@Radhika8057)
Rinku Singh -
Fraud Shivam Dube 😠
— Ankit (@revengeseeker07)
Hope you're ok
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14)
Final mein entry 🕺😂
— Desi Bhayo (@desi_bhayo88)
मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 172 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 16.4 ओवर्स में 103 रनों पर ढेर हो गई. इंग्लैंड की ओर से केवल हैरी ब्रूक (25 रन), जोस बटलर (23 रन), जोफ्रा आर्चर (21 रन) और लियाम लिविंगस्टोन (11 रन) ही दोहरे अंकों तक पहुंच सके. भारत के लिए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं जसप्रीत बुमराह को दो विकेट हासिल हुए. जबकि इंग्लैंड के दो खिलाड़ी रन आउट हुए.
तीसरी बार फाइनल में टीम इंडिया
भारतीय टीम तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले उसने 2007 और 2014 के सीजन भी फाइनल में जगह बनाई थी. 2007 के सीजन में तो भारतीय टीम खिताब जीतने में कामयाब रही थी. अब भारत के पास दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का मौका है. यदि भारतीय टीम खिताब जीतती है तो 11 सालों का सूखा भी खत्म हो जाएगा. भारतीय टीम ने आखिरी बार 2013 में आईसीसी खिताब जीता था. तब महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड को हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम किया था.