scorecardresearch
 

Sri Lanka vs New Zealand T20 WC Live Score: श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई, न्यूजीलैंड ने दिया है 169 रनों का लक्ष्य

Sri Lanka vs New Zealand T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का रोमांच चरम पर है. आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. ये मैच इसलिए भी रोचक है क्योंकि ग्रुप-2 से सेमीफाइनल का एक स्थान पक्का हो गया है.

Advertisement
X
टी20 वर्ल्ड कप में आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड का मुकाबला (Photo: ITG)
टी20 वर्ल्ड कप में आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड का मुकाबला (Photo: ITG)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का रोमांच चरम पर है. आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. न्यूजीलैंड ने 169 रनों का लक्ष्य रखा है. ये मैच इसलिए भी रोचक होगा क्योंकि ग्रुप-2 से सेमीफाइनल का एक स्थान पक्का हो गया है. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर क्वालिफाई कर लिया है. ऐसे में सेमीफाइनल के  लिए केवल एक ही जगह खाली है. जिसके लिए तीन टीमें दावेदार हैं. श्रीलंका की बल्लेबाजी जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...

ऐसे चल रही है न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. 30 के स्कोर पर ही न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा जब फिन एलन का विकेट गिरा. इसके बाद टिम सिफर्ट भी 34 के स्कोर पर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 10वें ओवर में फिलिप्स बोल्ड हो गए. इसके बाद 12वें ओवर में तीक्ष्णा ने रचिन रविंद्र का विकेट झटका और न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया. रविंद्र के बल्ले से 32 रन आए. इसी ओवर में तीक्ष्णा ने चैपमैन को भी बोल्ड कर दिया. चैपमेन खाता भी नहीं खोल सके.

इसके बाद 13वें ओवर में डेरिल मिचेल भी अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन इसके बाद कोल मैककोन्ची और सेंटनर के बीच कमाल की साझेदारी हुई. दोनों ने न्यूजीलैंड का स्कोर 168 तक पहुंचाया. 

Advertisement

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका.


यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रीलंका के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है. हार की स्थिति में वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम भी देर नहीं करना चाहेगी और सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. पाकिस्तान की नजरें भी इस मुकाबले पर टिकी रहेंगी क्योंकि उसकी उम्मीदें इसी मैच के नतीजे पर निर्भर करेंगी.

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 की महाटक्कर, यहां देखें लाइव अपडेट


श्रीलंका ने 2014 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, लेकिन उसके बाद से वह एक बार भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया है. मौजूदा संस्करण में टीम ने लगातार तीन जीत के साथ शानदार शुरुआत की थी. हालांकि, जिम्बाब्वे ने उसे छह विकेट से हराकर लय तोड़ दी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 51 रन की हार और भी निराशाजनक रही, जहां 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 95 रन पर सिमट गई.

Advertisement

2024 में न्यूजीलैंड ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सका था, लेकिन इस बार टीम का प्रदर्शन संतुलित रहा है. अगर कीवी टीम श्रीलंका की स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों में खुद को ढाल लेती है तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना मजबूत हो जाएगी. 

NZ vs SL: हेड-टू-हेड

कुल टी20 मुकाबले:
मैच – 28
न्यूजीलैंड – 16
श्रीलंका – 11
कोई परिणाम नहीं – 1

टी20 वर्ल्ड कप में:
मैच – 6
न्यूजीलैंड – 2
श्रीलंका – 4
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement