आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला बुधवार को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही अब हैदराबाद की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. इस भिड़तं में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बनाए थे. इसके जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 202 रन बना सकी. हालांकि, कूपर कोनली ने शानदार शतक जड़ा.
कोनली का शतक काम नहीं आया
236 रनों के जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह दोनों सस्ते में निपट गए. इसके बाद अय्यर भी 5 रन बनाकर आउट हो गए. जिसके चलते पंजाब की पारी लड़खड़ा गई. स्टोइनिस और सुयश ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वो भी ज्यादा देर नहीं टिक सके. हालांकि, कूपर कोनली ने शानदार पारी खेली.
कोनली ने 59 गेंदों में 107 रनों की नाबाद पारी खेली. और अपनी पारी में 8 छक्का जड़े और 7 चौके लगाए. इसके चलते पंजाब की टीम 202 रन बना सकी. लेकिन जीत नहीं सकी.
अंक तालिका में अब हैदराबाद की टीम 11 मैच में 14 अंक के साथ टॉप पर बनी हुई है. वहीं, पंजाब अब 10 मैच में 13 अंक के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है.
ऐसे रही हैदराबाद की बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी हैदराबाद की पारी का आगाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने किया. अभिषेक ने 13 गेंदों में 35 रनों की आतिशी पारी खेली और 4 छक्के जड़े. जिससे हैदराबाद की शुरुआत तेज रही. अभिषेक का विकेट गिरने के बाद हेड ने मोर्चा संभाला और ईशान किशन के साथ अच्छी साझेदारी की. लेकिन 7वें ओवर में हेड 38 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद ईशान किशन का तूफान आया और उन्होंने आतिशी फिफ्टी लगाई. हेनरिक क्लासेन ने भी उनका पूरा साथ दिया.
किशन जब 55 रन बनाकर आउट हुए तो क्लासेन ने मोर्चा संभाला और 43 गेंद में 69 रन ठोक दिए. जिसके दम पर हैदराबाद ने 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए.
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.टे अंतर ही जीत-हार तय कर सकते हैं.