scorecardresearch
 

VIDEO: अभिषेक शर्मा ने शतक के बाद नए अंदाज में किया सेलिब्रेट, बताई इसके पीछे की कहानी

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 135 रन की नाबाद पारी खेली और नया सेलिब्रेशन किया, जिसे उन्होंने जेम्स फ्रैंकलिन को समर्पित बताया. उन्होंने पहली बार पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की और SRH के फैंस के सामने शतक को खास बताया.

Advertisement
X
10 छक्के और 10 चौके लगाकर अभिषेक ने खेली 135 रनों की पारी (Photo: ITG)
10 छक्के और 10 चौके लगाकर अभिषेक ने खेली 135 रनों की पारी (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक देखने को मिला. अभिषेक ने 135 रनों की नाबाद पारी खेली और 10 छक्के और 10 चौके लगाए. लेकिन इस शतक से ज्यादा अभिषेक शर्मा का सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर चर्चा में है. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस सेलिब्रेशन के पीछे क्या कहानी है... 

अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी का आगाज संभले हुए अंदाज में किया. उन्होंने शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन बाद में तेजी से रन बनाए. अभिषेक ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो हैदराबाद में उनका दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक था. इसके बाद उन्होंने अगली 22 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया.

हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान उनके सेलिब्रेशन ने खींचा. अपने ‘L’ सेलिब्रेशन की जगह इस बार अभिषेक हाथ बांधकर खड़े रहे, चेहरे पर बड़ी मुस्कान थी और उनकी नजरें हैदराबाद के के डगआउट की तरफ थीं.

68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाने के बाद अभिषेक ने बताया कि यह सेलिब्रेशन सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग कोच James Franklin को समर्पित था, जिन्होंने उनसे कहा था कि वह पूरे 20 ओवर तक बल्लेबाजी करें.

सेलिब्रेशन के पीछे क्या थी कहानी

Advertisement

पारी खत्म होने के बाद अभिषेक ने कहा, मैंने फ्रैंकी के साथ प्लान बनाया था और वह चाहते थे कि मैं 20 ओवर तक बल्लेबाजी करूं. मुझे लगता है यह पहली बार है जब मैंने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की. विकेट ज्यादा आसान नहीं था. लेकिन मैंने ये किया. इसलिए मैंने ऐसा सेलिब्रेशन किया. यह अभिषेक का दूसरा शतक था. इससे पहले उन्होंने पिछले सीजन में PBKS के खिलाफ 141 रन बनाए थे.

अभिषेक ने कहा कि Sunrisers Hyderabad के फैंस, यानी ‘ऑरेंज आर्मी’, के सामने शतक बनाना हमेशा खास होता है.

यह भी पढ़ें: SRH vs DC: 10 छक्के, 10 चौके और 135 रन... अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक ने रौंदा कई दिग्गजों का रिकॉर्ड

उन्होंने यह भी माना कि उन्हें डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी करने का ज्यादा अनुभव नहीं है, क्योंकि वह पारी की शुरुआत में आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं.

उन्होंने कहा, ऑरेंज आर्मी के सामने प्रदर्शन करना हमेशा खास होता है. डेथ ओवर्स में उन्होंने अपनी योजनाओं को अच्छी तरह लागू किया. मैंने डेथ बल्लेबाजी की ज्यादा प्रैक्टिस नहीं की है, लेकिन Heinrich Klaasen ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे हमें उस स्कोर तक पहुंचने में मदद मिली.”

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement