तो अब दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की बात की जाए तो स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, टॉम ब्रूस, रिची बेरिंगटन और मैथ्यू क्रॉस को अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलने की ज़रुरत होगी जबकि गेंदबाज़ी में ओलिवर डेविडसन, मार्क वाट, ब्रैड करी और ब्रैडली व्हील सामने वाली टीम के अहम बल्लेबाजों का शिकार करने की कोशिश करेंगे| वहीँ दूसरी तरफ नेपाल के लिए कुशल भुर्टेल, आसिफ़ शेख़, रोहित पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी और आरिफ़ शेख़ को ज़िम्मेदारी के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए रन बनाना होगा| तो गेंदबाज़ी में सोमपाल कामी, करन केसी, नंदन यादव और संदीप लामिछाने विपक्षी टीम के टॉप बल्लेबाजों का शिकार करने की रणनीतियों को बनायेंगे| तो बने रहिएगा इस रोमांचक मुकाबले का पूरा आनंद उठाने के लिए हमारे साथ|