scorecardresearch
 

मुंबई इंड‍ियंस को झटका, रोहित शर्मा IPL मुकाबले से हुए बाहर, ये है वजह

मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे. उन्हें RCB के खिलाफ रन चेज के दौरान चोट लगी थी और छठे ओवर में रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. MI पहले ही 4 में से 3 मैच हार चुकी है, ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका है.

Advertisement
X
हैमस्ट्रिंग ने हिटमैन रोह‍ित पर लगाया ब्रेक (Photo: PTI)
हैमस्ट्रिंग ने हिटमैन रोह‍ित पर लगाया ब्रेक (Photo: PTI)

आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फिटनेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई इंड‍ियंस (Mumbai Indians) के स्टार ओपनर रोहित शर्मा पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर रहेंगे.

रोहित को यह चोट पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के खिलाफ खेलते हुए लगी थी. रनचेज के दौरान दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए उन्हें हैमस्ट्रिंग में दिक्कत महसूस हुई और वह छठे ओवर में रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे.

हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है और आगे कितने मैच मिस करेंगे, इस पर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. क्रिकबज की खबर के मुताब‍िक- मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट बुधवार (15 अप्रैल) शाम होने वाली प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पर स्थिति साफ करेगा.

रोहित की गैरमौजूदगी मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है. टीम पहले ही इस सीजन में संघर्ष कर रही है और 4 मैचों में से 3 हार झेल चुकी है. ऐसे में टीम को अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज की कमी खल सकती है.

Advertisement

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले यह खबर मुंबई के लिए चिंता बढ़ाने वाली है, जबकि विपक्षी टीम को इसका फायदा मिल सकता है.

ध्यान रहे आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होना है. यह मैच नाइट गेम होगा और दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर और रोमांचक क्रिकेट देखने की उम्मीद है. पंजाब की टीम ने अब तक 4 मैचों में से 3 मैच जीते हैं और उनका एक मुकाबला रद्द रहा है, इस तरह उनके 7 पॉइंट हैं. वहीं मुंबई की टीम ने 4 मैचों में से एक में जीत दर्ज की है, 3 में उसे हार मिली है. 

रोहित शर्मा का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन 
मौजूदा आईपीएल 2026 की बात की जाए तो रोहित शर्मा ने अब तक 4 मैचों की     4 पार‍ियों में     45.66    के एवरेज और 165.06 के स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान अब तक कुल 13 चौके और 8 छक्के जड़े हैं. वह ओवरऑल आईपीएल के 276 मैचों की 271 पार‍ियों में 7183 रन बना चुके हैं. रोहित के नाम ओवरऑल आईपीएल में 2 शतक और 8 अर्धशतक हैं. 

आईपीएल 2026 में मुंबई का अब तक का प्रदर्शन
12 अप्रैल 2026: MI vs RCB: RCB ने 18 रन से मैच जीता
7 अप्रैल 2026: MI vs RR: RR ने 27 रन से जीत दर्ज की
4 अप्रैल 2026: MI vs DC: DC ने 6 विकेट से मैच जीता (11 गेंद बाकी थीं)
29 मार्च 2026: MI vs KKR: MI ने 6 विकेट से मैच जीता (5 गेंद बाकी थीं)
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement