scorecardresearch
 

RCB vs MI, IPL 2026 Highlights: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, आरसीबी ने 2 विकेट से रौंदा

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indianse: इस हार के साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. जबकि आरसीबी की टीम अंक तालिका में 14 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है. और उसकी प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो गई है.

Advertisement
X
तिलक वर्मा ने जड़ी फिफ्टी लेकिन आरसीबी ने जीता मैच (Photo: ITG)
तिलक वर्मा ने जड़ी फिफ्टी लेकिन आरसीबी ने जीता मैच (Photo: ITG)

आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. आखिरी गेंद तक चले इस मुकबले में आरसीबी ने 2 विकेट से जीत हासिल की. ये मैच रायपुर में हुआ. जहां टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए तिलक वर्मा की फिफ्टी के दम पर 166 रन बनाए थे. जिसे आरसीबी ने आखिरी गेंद पर चेज कर लिया. क्रुणाल पंड्या ने शानदार फिफ्टी लगाई और भुवनेश्वर कुमार ने शानदार फिनिश किया.

खाता नहीं खोल सके कोहली

167 रनों के जवाब में उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही. कोहली खाता भी नहीं खोल सके. वहीं. जैकब बैथल ने 27 रन बनाए. पड्डीकल भी 12 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद क्रुणाल पंड्या ने अच्छी पारी खेली और पारी को संभालने की कोशिश की. पंड्या ने 46 गेंद में 73 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में पंड्या ने 4 चौके और 5 छक्के लगाए. आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे. आखिरी 3 गेंदों पर 9 रन चाहिए थे और भुवनेश्वर ने छक्का जड़ दिया. आखिरी गेंद पर दो रन लेकर आरसीबी ने ये मैच जीत लिया.

ऐसे चली मुंबई की बैटिंग

पहले बैटिंग के लिए उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में रेयान रिकेल्टन आउट हो गए. इसके बाद रोहित शर्मा ने 22 रनों की पारी खेली. लेकिन वो भी भुवनेश्वर का शिकार हो गए. इसके बाद सूर्या खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा और नमन धीर के बीच अच्छी साझेदारी पनपी. नमन धीर ने 47 रन बनाए और तिलक वर्मा ने 57 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर मुंबई ने 166 रन बनाए. भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट झटके.

Advertisement

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र.


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement