भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप जीता. इस जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने अपने X हैंडल से पोस्ट किया, 'आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई! यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है. शाबाश, टीम इंडिया!'
फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने 7.1 ओवर में ही 98 रन कूट दिए. अभिषेक 21 बॉल में 6 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए. संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में अपना लगातार तीसरा अर्धशतक ठोंका. उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रनों की शतकीय साझेदारी की. टीम इंडिया का स्कोर जब 15.1 ओवर में 203 रन था, तब संजू सैमसन 46 बॉल में 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए.
Champions!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026
Congratulations to the Indian team on winning the ICC Men’s T20 World Cup!
This remarkable triumph reflects exceptional skills, determination and teamwork. They have shown outstanding grit through the tournament.
This victory has filled every Indian heart with…
एक समय टीम इंडिया बहुत बड़े स्कोर की ओर बढ़ती हुई दिख रही थी. लेकिन जिमी नीशम ने 16वें ओवर में संजू, सूर्या और ईशान किशन का विकेट लेकर टीम इंडिया की रफ्तार थोड़ी कम कर दी. शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर भारत को 20 ओवर में 255 रनों के विशाल लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की.
Heartiest congratulations to our incredible cricketers on India’s splendid victory at the #T20WorldCup final. Their cricketing skills, passion for the game and exemplary teamwork have once again made the country proud. Our team played like champions through out the tournament. My… pic.twitter.com/ZM8Gw20E1n
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) March 8, 2026
न्यूजीलैंड के गेंदबाज बहुत महंगे साबित हुए. मैट हेनरी ने 4 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट लिया, लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 ओवर में 48 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. इसी तरह रचिन रवींद्र ने 2 ओवर में 32 रन दिए और उन्हें सिर्फ 1 विकेट मिला. मिचेल सैंटर ने 4 ओवर में 33 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया.
Champions once again! 🇮🇳
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 8, 2026
A magnificent victory for our Men in Blue with a special mention to Sanju Samson and Jaspreet Bumrah for their remarkable performance throughout the tournament.
Congratulations to Team India on retaining the trophy at home and giving the nation yet… pic.twitter.com/ZfcJsvqPvP
जैकब डफी ने 3 ओवर में 42 रन दिए और उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला. जिमी नीशम ने 4 ओवर में 46 रन दिए और उनके हाथ तीन विकेट लगे. जवाब में कीवी टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. उसने चौथे ओवर तक 47 रन के स्कोर पर फिन एलन, रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स का विकेट गंवा दिया. इसके बाद कीवी टीम कभी मुकाबले में वापस लौटती नहीं दिखी और 19 ओवर में 159 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी की. बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके, वहीं अक्षर ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए. पांड्या, चक्रवर्ती और अभिषेक ने 1-1 विकेट लिए. संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, जबकि जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने.