scorecardresearch
 

मुश्फिकुर ने खोला राज, इस साथी खिलाड़ी से सीखा नागिन डांस

मुश्फिकुर रहीम न सिर्फ अपनी मैच जिताऊ पारी की वजह से, बल्कि नागिन डांस के लिए भी सुर्खियों में हैं. उन्हें पहली बार इस तरह का जश्न मनाते देखफैंस हैरान रह गए.

Advertisement
X
मुश्फिकुर और नजमुल
मुश्फिकुर और नजमुल

श्रीलंका में चल रही टी-20 ट्राई सीरीज के दौरान शनिवार रात बांग्लादेश के धुरंधर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम न सिर्फ अपनी मैच जिताऊ पारी की वजह से, बल्कि नागिन डांस के लिए भी सुर्खियों में हैं. उन्हें पहली बार इस तरह का जश्न मनाते देख फैंस हैरान रह गए.

आखिरकार मुश्फिकुर ने अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि यह नागिन डांस मेरा आइडिया नहीं, बल्कि मैंने तो किसी और की कॉपी की है. उन्होंने कहा, 'साथी खिलाड़ी नजमुल इस्लाम को नागिन डांस करते जश्न मनाते देखा है, मैंने भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की.'

A post shared by (@troll_csk_haters) on

दरअसल, अंतिम ओवर में बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ जीत के लिए 9 रनों की दरकार थी. स्ट्राइक पर मुश्फिकुर मौजूद थे. उन्होंने बिना किसी परेशानी के ये रन बना डाले. श्रीलंका पर इस ऐतिहासिक जीत के बाद रहीम ने गेंदबाज थिसारा परेरा के करीब पहुंचकर बड़े ही आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया. इतनी ही नहीं, वह मैदान पर ही नागिन डांस करने लगे. जिससे सोशल मीडिया में उनका यह डांस वायरल हो गया.

Advertisement

26 साल के स्लो लेफ्ट आर्म बॉलर नजमुल को विकेट लेने या टीम के लिए कोई बड़ा योगदान के बाद अक्सर दोनों हाथों को सिर पर उठाकर सांप की तरह फन बनाते देखा गया है. दो साल पहले उन्हें बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के दौरान राजशाही किंग्स की ओर से खेलते हुए स्नेक डांस करते देखा गया था.

Advertisement
Advertisement