scorecardresearch
 

MI vs KKR: MI vs KKR: 6 चौके, 6 छक्के और 23 गेंद में सबसे तेज पचासा, रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक जड़कर आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी लगा दी. इससे पहले उनका सबसे तेज पचासा 2015 में 25 गेंदों में आया था. इस पारी के साथ रोहित आईपीएल में 50 बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए.

Advertisement
X
केकेआर के खिलाफ रोहित शर्मा ने 23 गेंद में जड़ दी फिफ्टी (Photo: BCCI)
केकेआर के खिलाफ रोहित शर्मा ने 23 गेंद में जड़ दी फिफ्टी (Photo: BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) में रविवार को मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुआ. वानखेड़े में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली. रोहित ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, जो आईपीएल इतिहास में उनका सबसे तेज पचासा है.

इससे पहले रोहित का सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक 2015 के फाइनल में आया था, जब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 25 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी. अब 11 साल बाद उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया.

रोहित शुरुआत से ही बेहद आक्रामक अंदाज में दिखे. उन्होंने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया और कोलकाता के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. उनकी बल्लेबाजी में वही पुरानी लय और आत्मविश्वास नजर आया, जिसने उन्हें आईपीएल और भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा मैच विनर बनाया है. इस मुकाबले में रोहित ने शर्मा 38 गेंदों में 78 रन बनाए. अपनी इस पारी में रोहित शर्मा ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए.

आईपीएल में जड़ी 50वीं फिफ्टी

इस पारी के साथ रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. अब उनके नाम आईपीएल में 50 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर दर्ज है.

Advertisement

इस सूची में सबसे ऊपर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 72 बार 50 प्लस स्कोर बनाया है. दूसरे स्थान पर David Warner 66 बार और तीसरे नंबर पर Shikhar Dhawan 53 बार 50 से ज्यादा रन बना चुके हैं. वहीं KL Rahul 45 बार 50 प्लस स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

रोहित की यह पारी सिर्फ एक रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने यह भी दिखाया कि वह अब भी मुंबई इंडियंस के सबसे बड़े मैच विनर हैं. आईपीएल 2026 में उनका यह अंदाज टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है. बता दें कि इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए मुंबई के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा था.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement