scorecardresearch
 

‘बायकॉट नहीं, सरेंडर में मजा आता है…’, पाकिस्तान की हार पर भारतीय सेना के पूर्व अध‍िकारी ने किया ट्रोल, शहबाज शरीफ के पोस्ट पर द‍िया र‍िएक्शन

पाकिस्तान को भारत से कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में रव‍िवार (15 फरवरी) को हार मिली. इस हार के बाद भारतीय सेना के पूर्व अध‍िकारी ने भी मजे लिए, उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
पाकिस्तान को भारत से टी20 वर्ल्ड कप में म‍िली करारी श‍िकस्त  (Photo: AP)
पाकिस्तान को भारत से टी20 वर्ल्ड कप में म‍िली करारी श‍िकस्त (Photo: AP)

आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का पाकिस्तान पर दबदबा एक बार फिर कायम रहा. रविवार (15 जुलाई) को खेले गए ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर बड़ी और यादगार जीत दर्ज की. 

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. ईशान किशन (Ishan Kishan) ने आक्रामक अंदाज में 40 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया. 

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर में सलमान अली आगा का शिकार बन गए. इसके बाद पाकिस्तानी स्पिनरों ने रन गति पर लगाम लगाने की कोशिश की, जिससे दूसरे भारतीय बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके. 

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों पर 32 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन असली असर किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी का ही रहा. पाकिस्तान की ओर से ऑफ स्पिनर सैम अयूब सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके. 

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम कभी भी मैच में पकड़ नहीं बना सकी. उसकी पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई. उस्मान खान (Usman Khan) ने 44 रन बनाकर कुछ देर संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. 

Advertisement

मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने सटीक लाइन-लेंथ से 2/17 के आंकड़े दर्ज किए, जबकि अक्षर पटेल ने 2/19 लेकर मध्यक्रम तोड़ दिया. वरुण चक्रवर्ती ने भी 2/17 लेकर पाकिस्तान की वापसी की उम्मीद खत्म कर दी. 

कंवल जीत सिंह ढिल्लों ने किया मजेदार पोस्ट 
भारत से मिली 61 रन की हार के बाद पाकिस्तान की टीम को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट सामने आ रहे हैं. ऐसे ही एक पोस्ट में भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी और लेखक केजीएस ढ‍िल्लों (KJS Dhillon) ने एक मजेदार पोस्ट किया और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को ट्रोल कर दिया. दरअसल, ढ‍िल्लों शहबाज शरीफ के पोस्ट पर र‍िएक्ट कर रहे थे. 

दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) के मैच से पहले दिए गए शुभकामना संदेश और हार के बाद के नतीजे को जोड़ते हुए एक वायरल पोस्ट ने खासा ध्यान खींचा है. 

ढ‍िल्लों ने शहबाज के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए ल‍िखा- बॉयकॉट में नहीं सरेंडर में ज्यादा मजा आता है इन्हें … एक बार और कर दिया, जय हिंद. 

कौन हैं केजीएस ढ‍िल्लों?
लेफ्टिनेंट जनरल कंवल जीत सिंह ढिल्लों भारतीय सेना के एक प्रसिद्ध सेवानिवृत्त जनरल ऑफिसर हैं, जो मुख्य रूप से कश्मीर में 15वीं कोर (XV Corps) के कमांडर के रूप में अपने कार्यकाल और 'ऑपरेशन मां' के लिए जाने जाते हैं.  उन्होंने 39 वर्षों की सेवा के बाद रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA) के महानिदेशक के रूप में 2022 में र‍िटायरमेंट लिया था. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement