scorecardresearch
 

'वो बिल्कुल शांत हैं...', अर्शदीप सिंह को लेकर मचे विवाद पर पंजाब किंग्स ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया निशाने पर

अर्शदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा पर कथित रूप से नस्लीय टिप्पणी की थी, जिसे लेकर काफी बवाल मचा. अब पंजाब किंग्स ने पूरे विवाद पर सफाई दी है. पंजाब किंग्स ने अपने फास्ट बॉलर का फुल सपोर्ट किया है.

Advertisement
X
पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह का किया बचाव. (Photo: Reuters)
पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह का किया बचाव. (Photo: Reuters)

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. एक तरफ पंजाब किंग्स लगातार हार झेल रही है, वहीं दूसरी ओर अर्शदीप सोशल मीडिया विवादों के कारण चर्चा का केंद्र बन गए हैं. अब पंजाब किंग्स के हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड्रयू लीपस ने पूरे विवाद पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है.

हाल ही में अर्शदीप सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह तिलक वर्मा को 'ओए अंधरे' कहते नजर आए. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे रंगभेदी टिप्पणी माना. फिर एक फैन को दिए गए उनके जवाब ने भी विवाद को और बढ़ा दिया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबले से पहले एंड्रयू लीपस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'अर्शदीप सिंह का व्यवहार बिल्कुल सामान्य है. वह शांत खिलाड़ी हैं और सोशल मीडिया की बातों से ज्यादा प्रभावित नहीं होते.' उन्होंने बताया कि अर्शदीप पिछले कुछ हफ्तों में शारीरिक रूप से बेहतर महसूस कर रहे हैं और टीम के माहौल में हमेशा सकारात्मक रहते हैं.

यह भी पढ़ें: 'चिप्स-कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने वाले पंजाब पर सलाह न दें…', अर्शदीप की स्नैपचैट स्टोरी पर बखेड़ा

Advertisement

एंड्रयू लीपस ने यह भी माना कि आज के दौर में खिलाड़ियों का सोशल मीडिया और मोबाइल फोन पर जरूरत से ज्यादा समय बिताना एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है. उन्होंने कहा, 'बसों में खिलाड़ी लगातार फोन पर रहते हैं. बातचीत बहुत कम हो गई है. यह चिंता की बात है.' लीपस ने ICC के उस नियम की भी तारीफ की, जिसमें ड्रेसिंग रूम में फोन इस्तेमाल सीमित किया गया था.

अर्शदीप सिंह का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन अब तक उनके स्तर के मुताबिक नहीं रहा है. उन्होंने 12 मैचों में जरूर 13 विकेट लिए हैं, लेकिन इस दौरान इकोनॉमी रेट 9.69 रही है. टीम की लगातार पांच हार के बीच उनके प्रदर्शन पर भी सवाल उठे हैं.

पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में करते हुए पहले सात में से छह मैच जीते थे. लेकिन अब टीम लगातार पांच मुकाबले हार चुकी है और प्लेऑफ में बने रहने के लिए उसे अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे. अब सभी की नजरें अर्शदीप और पंजाब किंग्स की वापसी पर टिकी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement