scorecardresearch
 

IND vs PAK T20 WC Live Score: अक्षर ने बाबर आजम को किया बोल्ड, पाकिस्तान को लगा चौथा झटका

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है. दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का फैसला तय करेगा कि आखिर इस ग्रुप ए का टॉपर कौन रहता है.

Advertisement
X
India vs Pakistan Cricket Score: भारत और पाकिस्तान के बीच आज टक्कर (Photo: BCCI)
India vs Pakistan Cricket Score: भारत और पाकिस्तान के बीच आज टक्कर (Photo: BCCI)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा है. भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं. कुलदीप यादव और अभिषेक की वापसी हुई है. जबकि अर्शदीप और संजू बाहर हैं. अब पाकिस्तान टीम बल्लेबाजी कर रही है. इस मुकाबले की पल-पल की अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को आप लगातार रिफ्रेश करते रहें...

ऐसे चल रही है पाकिस्तान की बैटिंग

भारत के 176 रनों के जवाब में पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की जोड़ी उतरी. लेकिन हार्दिक ने फरहान को चलता किया और खाता भी नहीं खोलने दिया. हार्दिक का पहला ओवर मेडन रहा. इसके बाद बुमराह ने मोर्चा संभाला. वो दूसरा ओवर लेकर आए और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर सैम अयूब का विकेट चटका दिया. सैम के बल्ले से केवल 6 रन आए. इसी ओवर में बुमराह ने कप्तान सलमान का भी विकेट झटक लिया. यानी दो ओवर में पाक का स्कोर 13-3 था. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया. 5वें ओवर में अक्षर पटेल ने बाबर आजम को बोल्ड किया. बाबर के बल्ले से केवल 5 रन आए. 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 34-4 था.

ऐसे चली भारत की बल्लेबाजी

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. पहला ओवर सलमान आगा लेकर आए. उन्होंने पहले ओवर में ही अभिषेक का विकेट झटक लिया. अभिषेक खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52-1 था. ईशान किशन ने केवल 27 गेंदों में ही फिफ्टी लगा दी. इसके बाद ईशान ने केवल छक्के-चौकों में डील किया. लेकिन भारत को दूसरा झटका 9वें ओवर में लगा. जब ईशान किशन 40 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हुए. सैम अयूब ने उनका विकेट लिया. ईशान ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के जड़े. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92-2 था.

इसके बाद कप्तान सूर्या और तिलक वर्मा के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 15वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा, जब तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अगली ही गेंद पर सैम अयूब ने हार्दिक का भी विकेट झटक लिया. हार्दिक खाता नहीं खोल सके. 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127-4 रन था. 19वें ओवर में भारत को 5वां झटका लगा जब कप्तान सूर्या का विकेट उस्मान तारिक ने झटका. सूर्या के बल्ले से 32 रन आए. आखिरी ओवर में शिवम दुबे रन आउट हुए. दुबे के बल्ले से 27 रन आए. लेकिन रिंकू सिंह ने 4 गेंद में 11 रन जड़े जिसके दम पर भारत ने पाकिस्तान के सामने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए.

Advertisement

पाकिस्तान की ओर से उस्मान तारिक ने 4 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिए. वहीं, सैम अयूब ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके. जबकि शाहीन आफरीदी और सलमान आगा को 1-1 विकेट मिले. 

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन आफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

T20 WC India vs Pakistan: देखें मैच का बॉल बाय बॉल अपडेट

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

अबतक कैसा रहा है दोनों टीमों का सफर

दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं. भारत ने विश्वकप टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया था और फिर नामीबिया को 93 रन से मात दी थी. चार अंकों और +3.050 नेट रन रेट के साथ भारत टेबल में शीर्ष पर है. 

जबकि पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में हराया, फिर अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और +0.932 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है.

टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मैच हुए हैं, जिसमें भारत 13-3 से आगे है. टी20 विश्व कप में यह अंतर और भी बड़ा है- 8 मैचों में भारत 7-1 से आगे है.

Advertisement

IND vs PAK: टी20I हेड-टू-हेड

कुल मैच: 16
भारत: 13 (1 बॉल-आउट से)
पाकिस्तान: 3
टाई: 1 (भारत ने बॉल-आउट से जीता)
नो रिजल्ट: 0

टी20 विश्व कप हेड-टू-हेड

कुल मैच: 8
भारत: 7 (1 बॉल-आउट से)
पाकिस्तान: 1
टाई: 1 (भारत ने बॉल-आउट से जीता)
नो रिजल्ट: 0

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement