scorecardresearch
 

10 मैच, 7 हार, 4 मैच शेष... ऋषभ पंत की फ‍िसड्डी LSG कैसे करेगी IPL प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2026 में सबसे फ‍िसड्डी है. सबसे बड़ा सवाल है कि क्या 10 मैच में 3 जीत के बाद भी क्या ऋषभ पंत की टीम क्वाल‍िफाई कर सकती है? आइए इस सवाल का जवाब खंगालने की कोश‍िश करते हैं.

Advertisement
X
प्लेऑफ की दौड़ में LSG अभी जिंदा, लेकिन अब भी मुश्किल में ऋषभ पंत की टीम (Photo: PTI)
प्लेऑफ की दौड़ में LSG अभी जिंदा, लेकिन अब भी मुश्किल में ऋषभ पंत की टीम (Photo: PTI)

Can LSG still qualify for Playoffs 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम जब गुरुवार (7 मई) को रॉयल चैलेंजर्स (RCB) टीम के ख‍िलाफ खेलने उतरी तो उसकी स‍िचुएशन कुछ खास नहीं थी. मुकाबले से पहले तक उसके खाते में 9 मैचों 7 हार थीं. लेकिन गुरुवार को अपने होमग्राउंड पर हुए मुकाबले में मात दी. इसके बाद  अब सवाल उठ रहा हे कि अब क्या लखनऊ की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबले के लिए क्वाल‍िफाई कर सकती है. 

लगातार छह हार झेल चुकी ऋषभ पंत की टीम ने गुरुवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में RCB को DLS नियम के तहत 9 रन से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखीं. 

इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे म‍िचेल मार्श रहे. मुश्किल पिच पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 111 रन की विस्फोटक पारी खेली और RCB के गेंदबाजों को मैच से बाहर कर दिया. जिस विकेट पर रन बनाना आसान नहीं लग रहा था, वहां मार्श ने बड़े शॉट्स की बारिश कर दी. उनकी पारी की बदौलत LSG ने बड़ा स्कोर खड़ा किया.

बारिश की वजह से मुकाबले को 20 ओवर से घटाकर 19 ओवर का कर दिया गया और RCB को 19 ओवर में 210 रन का लक्ष्य मिला. हालांकि लक्ष्य का पीछा करते ही बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही. पहले ओवर में मोहम्मद शमी ने जैकब बेथेल को आउट किया, जबकि दूसरे ओवर में प्र‍िंस यादव ने विराट कोहली का बड़ा विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया.

Advertisement

लगातार दो झटकों के बाद RCB दबाव में आ गई. इसके बावजूद टीम ने आखिरी ओवर तक लड़ाई जारी रखी, लेकिन अंत में 6 रन से पीछे रह गई. DLS नियम के अनुसार LSG को 9 रन से विजेता घोषित किया गया.

तो अब लखनऊ की आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की क्या संभावना?
इस जीत के साथ लखनऊ के खाते में अब 6 अंक हो गए हैं. हालांकि प्लेऑफ की राह अब भी बेहद कठिन नजर आ रही है. आम तौर पर IPL में टॉप-4 में पहुंचने के लिए 16 अंक सुरक्षित माने जाते हैं. LSG के अभी चार लीग मैच बाकी हैं और अगर टीम सभी मुकाबले जीत भी जाती है, तब भी उसके अधिकतम 14 अंक ही हो पाएंगे. ऐसे में उसे दूसरे टीमों के नतीजों और नेट रनरेट पर भी निर्भर रहना होगा.

लखनऊ को आगे दो मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने हैं, जबकि एक-एक मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स से होना है. यही वजह है कि टीम के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा बन चुका है.

IPL

दिलचस्प बात यह रही कि यह जीत LSG की अपने घरेलू मैदान पर लंबे समय बाद पहली जीत भी रही. टीम ने इकाना स्टेडियम में लगातार 8 मैच गंवाए थे और अब जाकर घरेलू दर्शकों के सामने जीत का स्वाद चखा. अब लखनऊ का अगला मुकाबला चेन्नई से होगा, जो दोनों टीमों के लिए टॉप-4 की रेस में बेहद अहम माना जा रहा है.

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2026 का सफर 

  • दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार
  • सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से जीत
  • कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 विकेट से जीत
  • गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 7 विकेट से हार
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 5 विकेट से हार
  • पंजाब किंग्स के खिलाफ 54 रन से हार
  • राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रन से हार
  • कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच टाई, सुपर ओवर में हार
  • मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ DLS नियम से 9 रन से जीत

लखनऊ सुपर जायंट्स के आने वाले मैच

  • 10 मई चेन्नई सुपर किंग्स 
  • 15 मई चेन्नई सुपर किंग्स 
  • 19 मई राजस्थान रॉयल्स 
  • 23 मई पंजाब किंग्स 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement