scorecardresearch
 

GT vs CSK , IPL 2026: गुजरात टाइटन्स की 89 रनों से धमाकेदार जीत, चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल से बाहर, प्लेऑफ खेलने का सपना टूटा

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings Score: आईपीएल 2026 के 66वां मुकाबला में गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा तरीके से 89 रनों से हराया. इस तरह चेन्नई की टीम आईपीएल से बाहर हो गई . वहीं गुजरात की टीम पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई.

Advertisement
X
चेन्नई पर जीत के बाद गुजरात की टीम आईपीएल पॉइंट टेबल में नंबर 2 पर पहुंच गई है (Photo: X/@IPL)
चेन्नई पर जीत के बाद गुजरात की टीम आईपीएल पॉइंट टेबल में नंबर 2 पर पहुंच गई है (Photo: X/@IPL)

GT vs CSK , IPL 2026 Highlights:इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 66वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुरुवार (21 मई) को हुआ. जहां गुजरात ने एकतरफा अंदाज में चेन्नई की टीम को 89 रौंद द‍िया. गुजरात ने मैच में बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल द‍िखाया. 

गुजरात ने पहले खेलते हुए 229/4 का स्कोर बनाया. जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर्स में 140 रनों पर ही स‍िमट गई. इस हार के बाद चेन्नई का प्लेऑफ में खेलने का सपना टूट गया, उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना ही था. लेकिन वह ऐसा ना कर सकी. वहीं इस जीत के बाद गुजरात की टीम के 14 मैचों 18 पॉइंट हो गए हैं और वो अंक ताल‍िका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है.

चेन्नई की पारी की हाइलाइट्स 
चेन्नई सुपर किंग्स की रनचेज मेंं शुरुआत बेहद खराब रही और उसके 3 व‍िकेट संजू सैमसन (0) और ऋतुराज गायकवाड़ (16) और उर्व‍िल पटेल (0) बेहद जल्दी आउट हो गए. इन तीनों को ही मोहम्मद स‍िराज ने आउट किया. इसके बाद एक तरफ से संभलकर खेल रहे मैथ्यू शॉर्ट (24) कग‍िसो रबाडा की गेंद पर चलते बने.

Advertisement

इस तरह चेन्नई का स्कोर 51/4 हो गया. कुछ देर बाद कार्त‍िक शर्मा (19) भी रन आउट हो गए. इस तरह चेन्नई का स्कोर 63/5 हो गया. इसके बाद श‍िवम दुबे ने महज 17 गेंदों पर 47 रन जड़कर मैच रोमांचक करने की कोश‍िश की, लेकिन वो राश‍िद खान की गेंद पर कप्तान शुभमन ग‍िल के हाथों लपके गए. जब दुबे आउट हुए तो चेन्नई का स्कोर 116/6 हुआ, लेकिन उनके आउट होते ही पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई. गुजरात की टीम की ओर से मोहम्मद स‍िराज, कग‍िसो रबाडा और राश‍िद खान को 3-3 सफलता म‍िली.  

गुजरात की पारी की हाइलाइट्स 
गुजरात टाइटन्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 229/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया. साईं सुदर्शन ने 84 और शुभमन गिल ने 64 रन की विस्फोटक पारी खेली. जोस बटलर ने भी 27 गेंदों पर नाबाद 57 रन ठोककर CSK के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. 

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान

Advertisement

गुजरात vs चेन्नई h2h
कुल IPL मैच:10
गुजरात ने जीते: 6
चेन्नई ने जीते: 4

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, आकाश मधवाल, जकारी फाउलकेस, एमएस धोनी, मैट हेनरी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, कुलदीप यादव, मैकनील नोरोन्हा और डियान फॉरेस्टर.

गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, आर. साई किशोर, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा और कॉनर एस्टरहुइज़न.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement