scorecardresearch
 

CSK vs DC: कौन हैं आकिब नबी डार? जिनका हुआ IPL डेब्यू, दिल्ली ने 8.4 करोड़ में खरीदा था

आकिब नबी ने CSK के खिलाफ मैच में IPL डेब्यू किया. दिल्ली ने प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं, जबकि CSK में ब्रेविस की वापसी हुई है. हालांकि, धोनी अभी भी टीम से बाहर हैं. नबी ने घरेलू मुकाबलों में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था.

Advertisement
X
IPL 2026 की नीलामी में दिल्ली ने आकिब को भारी कीमत में अपने साथ जोड़ा था. (Photo: PTI)
IPL 2026 की नीलामी में दिल्ली ने आकिब को भारी कीमत में अपने साथ जोड़ा था. (Photo: PTI)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए आकिब नबी डार का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. शनिवार (11 अप्रैल) को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ आकिब ने आईपीएल में अपना डेब्यू किया. दूसरी ओर CSK के लिए अच्छी खबर यह है कि साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डिवाल्ड ब्रेविस चोट से उबरकर इस मैच में वापसी कर रहे हैं और सीजन का अपना पहला मैच खेले.

आकिब नबी ने इस साल रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पहली बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. उनके ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित होकर दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 ऑक्शन में उन्हें 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा था.

कौन हैं आकिब नबी

आकिब नबी ने इस बार आईपीएल नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था. जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी पिछले कुछ सीजन से घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं. मूल रूप से स्विंग बॉलर आकिब ने हाल के दिनों में अपनी गेंदबाजी में बड़ा सुधार किया है, खासकर डेथ ओवर्स में. 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने 7 मैचों में 13.26 की औसत से 15 विकेट लिए थे. आकिब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए नेट बॉलर की भूमिका निभा चुके हैं.

Advertisement

ऑक्शन से पहले ही पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आकिब को लेकर भविष्यवाणी की थी की उनपर खूब पैसा बरसेगा. आकाश ने कहा था कि आकिब यॉर्कर गेंदबाजी करते हैं और अपने लेंथ में सटीकता रहते हैं. हाल ही में घरेलू मैच में आकिब ने शानदार प्रदर्शन किया था.

यह भी पढ़ें: रोज 100-150 छक्कों की प्रैक्टिस… धोनी स्टाइल हेलिकॉप्टर से वार, ये है मुकुल चौधरी का ‘फिनिशर फॉर्मूला'

CSK में भी बदलाव, ब्रेविस की वापसी

CSK के लिए इस मैच में ब्रेविस की वापसी बड़ी राहत है. वह साइड स्ट्रेन के कारण शुरुआती तीन मैच नहीं खेल पाए थे. उनकी जगह अब मैट हेनरी को बाहर किया गया है.

इसके अलावा गुरजपनीत सिंह भी इस मैच में CSK के लिए डेब्यू कर रहे हैं. हालांकि, फैंस को अभी भी एमएस धोनी का इंतजार करना होगा. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान बताया कि धोनी अभी होटल में मैच देख रहे हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं.

CSK vs DC प्लेइंग XI:**

**दिल्ली कैपिटल्स:** केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

**चेन्नई सुपर किंग्स:**
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement