अब एक नजर इस मैच के अहम खिलाड़ियों पर डाली जाए तो ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श के साथ-साथ ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल को बड़े रन्स बनाने होंगे जबकि गेंदबाज़ी में नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, एडम जम्पा और मैथ्यू कुहेनमैन विपक्षी टीम के टॉप बल्लेबाजों का शिकार करने की रणनीतियों को बनायेंगे| वहीँ दूसरी तरफ ओमान टीम के लिए बल्लेबाज जतिंदर सिंह के अलावा आशीष ओडेद्रा, वसीम अली, आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा और विनायक शुक्ला को बड़े रन्स बनाना होगा वहीँ गेंदबाजी इस टीम के पास सुफ्यान महमूद, शकील अहमद, शाह फैसल और नदीम खान हैं जो अपनी गेंदों से सामने वाली टीम के बल्लेबाजों को पस्त करने को देखेंगे| तो अब देखना ये है कि यहाँ से कौन सी टीम जीत के साथ अपने सफ़र को समाप्त करती है|