scorecardresearch
 

पावरप्ले में 13 रन और 6 विकेट... दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL इतिहास का सबसे खराब पावरप्ले स्कोर (13/6) बनाया. भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को शुरुआती झटके दिए. यह मैच दिल्ली के लिए बेहद अहम था, लेकिन उनकी कमजोर बल्लेबाजी और हालिया खराब फॉर्म चिंता का कारण बनी हुई है.

Advertisement
X
आरसीबी के खिलाफ केवल 75 रन बना सकी दिल्ली की टीम (Photo: ITG)
आरसीबी के खिलाफ केवल 75 रन बना सकी दिल्ली की टीम (Photo: ITG)

आईपीएल में क्या वाकई इतनी जल्दी हालात बदल जाते हैं? महज दो दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के इतिहास के सबसे बड़े स्कोरों में से एक बनाया था, लेकिन अब वही टीम बल्लेबाजी में पूरी तरह बिखर गई. आरसीबी के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली की टीम पावरप्ले के अंदर ही 13 रन पर 6 विकेट गंवा बैठी. और पूरी टीम केवल 75 रन ही बना सकी. जिसके चलते उसे 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी.

यह IPL इतिहास का सबसे खराब पावरप्ले स्कोर बन गया. इससे पहले यह रिकॉर्ड हैदराबाद के नाम था, जिन्होंने 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 14/3 का स्कोर बनाया था.

RCB के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दिल्ली की बल्लेबाजी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. दोनों ने मिलकर पहले 6 ओवर में 6 विकेट झटकते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.

भुवनेश्वर ने डेब्यू कर रहे साहिल पराख को शानदार गेंद पर आउट कर शुरुआत की. इसके बाद हेजलवुड ने लगातार गेंदों पर KL Rahul और Sameer Rizvi को पवेलियन भेजा. उन्होंने Nitish Rana को बाउंसर पर आउट कर दिल्ली की कमर तोड़ दी.

यह भी पढ़ें: DC vs RCB, IPL 2026 Highlights: आरसीबी ने दिल्ली को 9 विकेट से रौंदा, भुवी-हेजलवुड ने गेंद से बरपाया कहर

Advertisement

वहीं भुवनेश्वर ने आगे Tristan Stubbs और Axar Patel को आउट कर दिल्ली की मुश्किलें और बढ़ा दीं. दोनों गेंदबाजों ने पावरप्ले में 3-3 ओवर डाले. भुवनेश्वर के आंकड़े 3-0-5-3 और हेजलवुड के 3-0-8-3 रहे.

RCB के खिलाफ यह मुकाबला दिल्ली के लिए बेहद अहम था. 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ टीम टॉप-4 से बाहर है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे जल्द वापसी करनी होगी. इससे पहले Punjab Kings के खिलाफ मैच में भी दिल्ली ने बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद 265 रन लुटा दिए थे, जिससे उनकी गेंदबाजी और फील्डिंग पर सवाल खड़े हो गए थे.

क्या रहा मैच का नतीजा

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 75 रन बनाए. आरसीबी की ओर से हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने 7 विकेट झटके. इसके जवाब में उतरी आरसीबी ने 76 रनों के टोटल को केवल 7वें ओवर में ही चेज कर लिया. ये हार दिल्ली के लिए बड़ा झटका है क्योंकि टीम को लगातार 3 मैच में हार मिली है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement