scorecardresearch
 
Advertisement
आईपीएल 2026

25 करोड़ी खिलाड़ी बना सिरदर्द! ना रन निकल रहे, ना बॉलिंग... हरभजन सिंह ने उठाए सवाल

cameron green
  • 1/8

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार दो हार झेलने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) सवालों के घेरे में है. इसी बीच भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को लेकर बड़ा बयान दिया है. ग्रीन को केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था.
(Photo: PTI)

Harbhajan Singh
  • 2/8

हरभजन सिंह का मानना है कि कैमरन ग्रीन इस समय केकेआर की प्लेइंग-11 में फिट नहीं बैठते, खासकर तब जब वह गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं. ग्रीन अब तक अपने प्रदर्शन से उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं.
(Photo: PTI)

Ishan Malinga Cameron Green
  • 3/8

मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ पहले मैच में कैमरन ग्रीन ने 18 रन बनाए. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 227 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने के दौरान वो सिर्फ 2 रन बनाकर रन आउट हो गए, जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं.
(Photo: BCCI)

Advertisement
Cameron Green
  • 4/8

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे लगता है कि कैमरन ग्रीन इस टीम में फिट नहीं बैठते. सबसे बड़ी वजह यह है कि वह गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं. अगर वह बॉलिंग नहीं करेंगे, तो सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर टीम के पास उनसे बेहतर विकल्प हैं.'
(Photo: PTI)

Cameron Green
  • 5/8

हरभजन सिंह ने केकेआर को टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव की सलाह देते हुए कहा, 'टिम सीफर्ट को मौका देना चाहिए और उनसे ओपनिंग करानी चाहिए. अगर ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, तो सीफर्ट बेहतर विकल्प हैं. इसके अलावा रोवमैन पॉवेल को भी प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है.'
(Photo: BCCI)

Sunrisers Hyderabad
  • 6/8

कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय दबाव में है. लगातार दो हार के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में नीचे पहुंच गई है और बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी चिंता का विषय बनी हुई है.
(Photo: PTI)

Harbhajan Singh
  • 7/8

हरभजन सिंह ने आगे कहा, 'अब केकेआर पर दबाव बढ़ गया है. उन्होंने अपने दोनों शुरुआती मैच गंवा दिए हैं, एक बाहर और एक अपने घर पर. अगर उन्हें वापसी करनी है, तो कुछ बड़े बदलाव करने होंगे.'
(Photo: PTI)

Cameron Green
  • 8/8

कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक और दक्ष कामरा.
(Photo: CREIMAS)

Advertisement
Advertisement