scorecardresearch
 
Advertisement

Artemis 2 Launch Live: NASA ने रचा इतिहास, 54 साल बाद चांद की ओर चला इंसान

ऋचीक मिश्रा | नई दिल्ली | 02 अप्रैल 2026, 4:42 AM IST

NASA Artemis 2 Moon Mission Live Updates: नासा का आर्टेमिस II मिशन आज 2 अप्रैल 2026 की सुबह 3:54 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है. यह ऐतिहासिक पल 54 साल से ज्यादा समय बाद आया है, जब इंसान चंद्रमा की ओर जा रहा है. इसमें जाने वाले चार एस्ट्रोनॉट हैं- मिशन कमांडर रीड वाइसमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, मिशन स्पेशलिस्ट क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन.

फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होता SLS रॉकेट. फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होता SLS रॉकेट.

नासा का आर्टेमिस II मिशन 54 साल बाद इंसानों को चांद की ओर ले जाने वाला पहला मानव मिशन है. यह मिशन सिर्फ एक उड़ान नहीं है, बल्कि मानवता के लिए अंतरिक्ष यात्रा के नए युग की शुरुआत है. 1972 में अपोलो 17 के बाद पहली बार इंसान चांद के पास जा रहे हैं.

इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री ओरियन कैप्सूल में बैठकर चांद के चारों ओर घूमेंगे और वापस आएंगे. यह लैंडिंग मिशन नहीं है, लेकिन यह भविष्य में चांद पर उतरने और वहां लंबे समय तक रहने की नींव रखेगा. 

54 साल बाद इस मिशन की जरूरत क्यों पड़ी?

अपोलो कार्यक्रम 1972 में खत्म होने के बाद अमेरिका ने चांद पर जाने का कार्यक्रम बंद कर दिया था. उस समय राजनीतिक और आर्थिक कारणों से पृथ्वी की कक्षा (Low Earth Orbit) पर फोकस शिफ्ट हो गया. लेकिन अब दुनिया बदल गई है. चांद पर पानी, खनिज और अन्य संसाधन हैं जो भविष्य की स्पेस इकोनॉमी के लिए जरूरी हैं. इसलिए नासा ने आर्टेमिस कार्यक्रम शुरू किया. आर्टेमिस II इस कार्यक्रम का दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण मिशन है जो इंसानों को चांद की ओर वापस ले जाएगा.

4:41 AM (38 मिनट पहले)

Orion Spacecraft: रॉकेट ने स्पेसक्राफ्ट को अंतरिक्ष में छोड़ा

Posted by :- Richeek Mishra

नासा का एसएलएस रॉकेट ओरियन स्पेसक्राफ्ट से अलग हो चुका है. ओरियन अब अपने प्रोप्शन सिस्टम के जरिए आगे बढ़ रहा है. ऐसे ही अब ये धरती का चक्कर लगाएगा. कुछ देर बाद सोलर पैनल खोले जाएंगे. 
 

4:19 AM (59 मिनट पहले)

NASA Artemis 2: एसएलएस रॉकेट क्रू को लेकर स्पेस की तरफ गया

Posted by :- Richeek Mishra

नासा का आर्टेमिस II मिशन आज 2 अप्रैल 2026 की सुबह 3:54 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है. नासा ने ट्वीट करके इसकी सूचना दी. 

3:06 AM (2 घंटे पहले)

NASA Artemis 2 launch: पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूर जाने का मिशन

Posted by :- Richeek Mishra

आर्टेमिस II के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूर जाएंगे. वे चांद के पास तक लगभग 4 लाख 2 हजार किलोमीटर दूर पहुंचेंगे. यह अपोलो 13 मिशन से भी 2414 किलोमीटर ज्यादा दूरी है.  मिशन फ्री-रिटर्न ट्रैजेक्टरी पर चलेगा यानी चांद के पीछे से घूमकर बिना रॉकेट जलाए वापस आ जाएंगे. चांद के पीछे जाते समय 50 मिनट तक रेडियो संपर्क भी नहीं रहेगा. यह रिकॉर्ड लंबे समय तक कायम रह सकता है क्योंकि आगे के मिशन इस तरह की ट्रैजेक्टरी नहीं अपनाएंगे.

NASA Artemis 2 Launch
2:49 AM (2 घंटे पहले)

Artemis 2: सबसे उम्रदराज अंतरिक्ष यात्री चांद के पास

Posted by :- Richeek Mishra

कमांडर रीड वाइसमैन 50 साल के हैं. चांद के पास जाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बनेंगे. इससे पहले अपोलो 14 के एलन शेपर्ड 47 साल के थे. पूरी टीम में ग्लोवर और हैनसेन भी शेपर्ड से बड़े हैं, जबकि कोच सिर्फ 72 दिन छोटी हैं. नासा अब अनुभवी अंतरिक्ष यात्रियों को प्राथमिकता दे रहा है. 

Artemis 2 Launch
Advertisement
2:11 AM (3 घंटे पहले)

Moon Mission: पहला गैर-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री

Posted by :- Richeek Mishra

कैनेडियन स्पेस एजेंसी के जेरेमी हैनसेन इस मिशन में पहला गैर-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बनेंगे जो चांद के पास जाएंगे. वे 50 साल के हैं. यह उनकी पहली स्पेस फ्लाइट होगी. उन्हें स्पेस एडाप्टेशन सिंड्रोम होने का डर है, इसलिए वे शुरुआत में सावधानी बरतेंगे. कनाडा और अमेरिका के पुराने रिश्ते को यह मिशन और मजबूत करेगा.
 

NASA Artemis 2 launch
1:52 AM (3 घंटे पहले)

Artemis 2 Moon Mission: पहली महिला चांद के पास

Posted by :- Richeek Mishra

मिशन स्पेशलिस्ट क्रिस्टीना कोच पहली महिला बनेंगी जो लो अर्थ ऑर्बिट से आगे चांद के पास जाएंगी. उन्होंने पहले स्पेस स्टेशन पर महिला का सबसे लंबा लगातार स्पेस फ्लाइट रिकॉर्ड बनाया था – 328 दिन. उन्होंने पहले सभी महिला स्पेसवॉक में भी हिस्सा लिया था. इस मिशन में लॉन्च के 40 मिनट बाद वे और जेरेमी हैनसेन सबसे पहले सीट से उठकर जीवन रक्षा प्रणाली सेट करेंगे. 

NASA Artemis 2 Moon Mission
1:26 AM (3 घंटे पहले)

NASA Artemis 2 Mission Launch: पहला अश्वेत अंतरिक्ष यात्री

Posted by :- Richeek Mishra

पायलट विक्टर ग्लोवर इस मिशन में इतिहास रचेंगे. वे चांद के पास जाने वाले पहले ब्लैक अंतरिक्ष यात्री बनेंगे. वे पहले भी स्पेस स्टेशन जा चुके हैं. स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल को पायलट करने वाले पहले व्यक्ति हैं. आर्टेमिस II में वे ओरियन कैप्सूल को भी थोड़ी देर के लिए मैन्युअल कंट्रोल करेंगे.  

NASA Artemis 2 Moon Mission
1:01 AM (4 घंटे पहले)

Artemis 2 Launch Live: नासा में चल रहा है लाइव कवरेज

Posted by :- Richeek Mishra

यहां देख सकते हैं आप लाइव कवरेज... 

12:45 AM (4 घंटे पहले)

Artemis 2 Mission Launch: यहां देख सकते हैं लाइव

Posted by :- Richeek Mishra

इन जगहों पर देख सकते हैं नासा की लाइव कवरेज

NASA YouTube लाइव: https://www.youtube.com/NASA  
NASA+ आधिकारिक ब्रॉडकास्ट: https://plus.nasa.gov/scheduled-video/nasas-artemis-ii-crew-launches-to-the-moon-official-broadcast/  
रॉकेट का लाइव व्यू: https://www.youtube.com/watch?v=XMZMSmOrzlU

54 साल बाद आखिर नासा को मून मिशन की जरूरत क्यों पड़ी, चंद्रमा पर ऐसा क्या है?

Advertisement
12:33 AM (4 घंटे पहले)

Artemis 2 Mission: इस मिशन पर जाएंगे 4 एस्ट्रोनॉट्स

Posted by :- Darakhshan

इस मिशन में तीन अमेरिकी और एक कनाडा का एस्ट्रोनॉट चंद्रमा का चक्कर लगाने जा रहे हैं. ये हैं- 

रीड वाइसमैन – मिशन कमांडर
विक्टर ग्लोवर – पायलट (चांद के पास जाने वाले पहले काले अंतरिक्ष यात्री)
क्रिस्टीना कोच – मिशन स्पेशलिस्ट (चांद मिशन पर जाने वाली पहली महिला)
जेरेमी हैनसेन – मिशन स्पेशलिस्ट (कनाडा के पहले अंतरिक्ष यात्री जो चांद के पास जाएंगे.

Advertisement
Advertisement