Vastu For Almirah: क्या आपको घर में रहते हुए अक्सर भारीपन, तनाव या करियर में रुकावट महसूस होती है? कभी अपनी अलमारी के ऊपर नज़र डालिए. जिसे हम स्पेस मैनेजमेंट समझकर फालतू सामान अलमारी पर लाद देते हैं, वह असल में नकारात्मक ऊर्जा और राहु-केतु को न्योता देना है. आपकी यह एक छोटी सी लापरवाही सुख-समृद्धि को कैसे प्रभावित करती है, आइए समझते हैं.
1. मानसिक तनाव और भारीपन
अलमारी के ऊपर रखा भारी और फैला हुआ सामान सीधे आपके सबकॉन्शियस माइंड (अवचेतन मन) पर दबाव डालता है. वास्तु के अनुसार, जो लोग अलमारी पर बोझ रखते हैं, उनके घर के मुखिया को अक्सर सिरदर्द, अकारण डर और मानसिक थकान महसूस होती है. यह बोझ आपके करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में भी भ्रम (Confusion) पैदा करता है.
2. राहु-केतु का नकारात्मक प्रभाव
अलमारी के ऊपर जमी धूल, मकड़ी के जाले और खाली डिब्बे राहु-केतु की नकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय कर देते हैं. इसका परिणाम घर में बेवजह क्लेश, बच्चों का पढ़ाई में मन न लगना और बनते हुए कामों के बिगड़ जाने के रूप में सामने आता है.
3. दिशाओं का खास महत्व
दक्षिण-पश्चिम (South-West): यदि अलमारी इस दिशा में है, तो आप भारी सामान रख सकते हैं, लेकिन उसे साफ-सुथरा और ढका हुआ होना चाहिए.
उत्तर-पूर्व (North-East): यह कुबेर की दिशा है. यहाँ की अलमारी के ऊपर एक तिनका रखना भी भारी पड़ सकता है. धन का प्रवाह बनाए रखने के लिए इसे हमेशा खाली रखें.
भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें
पुराने अखबार और रद्दी: अलमारी पर पुराने अखबारों का ढेर लगाने से विचारों में भ्रम (Confusion) पैदा होता है, यह नए अवसरों (Income opportunities) को आपके पास आने से रोकता है.
बंद या खराब इलेक्ट्रॉनिक्स: खराब घड़ी या पुराने चार्जर जैसे सामान शनि को दूषित करते हैं, जिससे करियर में तरक्की रुक जाती है. ऐसा करने से धन का आगमन बाधित होता है. ज्यादा समय तकअगर बंद या खराब इलेक्ट्रॉनिक्स अलमारी के ऊपर रखे हैं तो आय पर सबसे खराब असर पड़ सकता है.
पुराने जूते-चप्पल: अलमारी के ऊपर जूते छिपाना सीधे तौर पर दुर्भाग्य को बुलावा देना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर करता है.
टूटा हुआ कांच या क्रॉकरी: यह रिश्तों में विवाद का कारण बनता है, जिससे घर की ऊर्जा खराब होती है, पैसा बीमारियों या फिजूलखर्ची में बहने लगता है.
क्या करें? (वास्तु उपाय)
व्यवस्थित स्टोरेज: यदि सामान रखना मजबूरी हो, तो प्लास्टिक के बजाय सुंदर जूट बैग्स या कवर वाले बॉक्स का इस्तेमाल करें.
नियमित सफाई: हफ्ते में एक बार गीले कपड़े से अलमारी का ऊपरी हिस्सा जरूर पोंछें.
सकारात्मक ऊर्जा: खाली जगह पर मोर पंख या सुगंधित पॉटपुरी रखें. यह घर में खुशहाली और सकारात्मकता लाता है.