scorecardresearch
 

Vastu Tips: घर में Open Kitchen है? ये 3 काम कर लीजिए, नहीं लगेगा वास्तु दोष

Vastu Tips:खुली रसोई केवल डिजाइन का हिस्सा नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा से जुड़ी होती है. यह घर को आधुनिक और खुला लुक देती है, लेकिन लिविंग एरिया से जुड़ी होने के कारण इसकी सही प्लानिंग जरूरी है. वास्तु अनुसार रसोई का अग्नि तत्व सुख-समृद्धि को प्रभावित करता है.

Advertisement
X
ओपन किचन है तो जरूर करें ये वास्तु उपाय
ओपन किचन है तो जरूर करें ये वास्तु उपाय

Vastu Tips: आजकल ज़्यादातर लोग घर बनवाते समय ओपन किचन ही पसंद कर रहे हैं. दीवारों से घिरी पारंपरिक रसोई की जगह अब ऐसा किचन ट्रेंड में है जो सीधे लिविंग या डाइनिंग एरिया से जुड़ा होता है. इससे घर बड़ा और मॉडर्न लगता है, साथ ही खाना बनाते समय परिवार और मेहमानों से बातचीत भी होती रहती है. लेकिन जहां सुविधा है, वहीं थोड़ी सावधानी भी जरूरी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर में अग्नि तत्व का स्थान होता है, इसलिए ओपन किचन बनवाते समय ऊर्जा संतुलन का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि घर में सुख-शांति बनी रहे.

पानी और आग को न रखें आमने-सामने

ओपन किचन में सबसे अहम बात है सिंक और गैस स्टोव की सही जगह. वास्तु के अनुसार पानी और अग्नि एक-दूसरे के विरोधी तत्व हैं, इसलिए इन्हें बिल्कुल साथ या आमने-सामने नहीं रखना चाहिए. अगर मजबूरी में पास रखना पड़े तो दोनों के बीच लकड़ी, मिट्टी या सिरेमिक की कोई चीज जैसे छोटा गमला या डेकोरेटिव आइटम रख दें. इससे टकराव वाली ऊर्जा कम होती है.

किचन की एक तय सीमा जरूर बनाएं

ओपन किचन में दीवार नहीं होती, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसकी कोई सीमा ही न हो. कोशिश करें कि किचन का वर्क एरिया अलग और व्यवस्थित दिखे. आप फॉल्स सीलिंग, अलग फ्लोरिंग पैटर्न, किचन आइलैंड या हल्के पार्टिशन से उसकी सीमा तय कर सकते हैं. चाहें तो इस्तेमाल न होने पर पर्दा भी लगाया जा सकता है. इससे रसोई की ऊर्जा पूरे घर में अनियंत्रित रूप से नहीं फैलती.

Advertisement

सही दिशा में हो गैस स्टोव

वास्तु के अनुसार गैस स्टोव दक्षिण-पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है. खाना बनाते समय आपका मुंह पूर्व दिशा की ओर हो तो इसे अच्छा माना जाता है. अगर किचन सही दिशा में नहीं है, तो दक्षिण-पूर्व कोने में लाल रंग का बल्ब कुछ समय के लिए जलाना लाभकारी बताया जाता है.

रंग और रोशनी का रखें ध्यान

ओपन किचन में हल्के और सॉफ्ट रंग जैसे क्रीम, हल्का पीला, पीच या हल्का नारंगी बेहतर माने जाते हैं. बहुत गहरे या भड़कदार रंग ऊर्जा को असंतुलित कर सकते हैं. साथ ही किचन में पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी और वेंटिलेशन होनी चाहिए. चिमनी या एग्जॉस्ट फैन का सही इस्तेमाल जरूरी है, ताकि धुआं और गर्मी घर के बाकी हिस्सों में न फैले.

साफ-सफाई और व्यवस्था भी है जरूरी

ओपन किचन हमेशा दिखाई देता है, इसलिए इसे साफ और व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी है. रात में गंदे बर्तन न छोड़ें, कूड़ादान ढका हुआ रखें, टूटे-फूटे बर्तनों को हटा दें. वास्तु में माना जाता है कि साफ रसोई घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement