Kitchen Vastu Upay: वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई को घर की समृद्धि और अन्न का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है. रसोई में इस्तेमाल होने वाली हर चीज का सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव घर के वातावरण और परिवार के सदस्यों पर पड़ सकता है. चकला-बेलन भी रसोईघर की महत्वपूर्ण वस्तु मानी जाती है, जिसका सीधा संबंध मां अन्नपूर्णा से माना जाता है. क्योंकि इसी पर रोटी बनाई जाती है जो परिवार के भोजन का मुख्य हिस्सा होती है. इसलिए इसे साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी होता है. तो आइए वास्तु शास्त्र के द्वारा जानते हैं कि रसोईघर में चकला बेलन से जुड़ी कौन सी गलतियों से दूर रहना चाहिए.
1. टूटा या दरार वाला चकला-बेलन न रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर चकला या बेलन टूटा हुआ है, चटका हुआ है या ज्यादा पुराना हो गया है, तो उसे तुरंत बदल देना शुभ माना जाता है. ऐसी चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष का कारण बन सकती है.
2. चकला-बेलन को गंदा न छोड़ें
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, रोटी बनाने के बाद कई लोग चकला-बेलन को ठीक से साफ नहीं करते हैं. इस्तेमाल करने के बाद इसे हमेशा धोकर और साफ करके ही अपनी जगह पर रखना चाहिए, इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
3. रसोई में इधर-उधर न रखें
मान्यताओं के अनुसार, चकला-बेलन को रसोई में इधर-उधर फेंककर रखने की आदत भी सही नहीं मानी जाती है. इसे हमेशा एक तय जगह पर और व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए.
4. चकले पर चाकू या भारी चीजें न रखें
चकले पर चाकू, कैंची या कोई भारी वस्तु रखना अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ सकता है.
5. चकला-बेलन को गैस के बहुत पास न रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, चकला-बेलन को गैस स्टोव के बिल्कुल पास रखने से बचना चाहिए. इससे रसोई की ऊर्जा संतुलित नहीं रहती है.
6. पत्थर का चकला न रखें
लकड़ी का चकला-बेलन शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र में लकड़ी का चकला-बेलन सबसे अच्छा माना जाता है. यह घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है.