भाग्य चक्र के इस विशेष एपिसोड में ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय बात कर रहे हैं मोटापे और उसके ज्योतिषीय कारणों के बारे में. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर का वजन और मोटापा मुख्य रूप से देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से तय होता है. यदि कुंडली में बृहस्पति का प्रभाव अधिक हो या जल तत्व की प्रधानता हो तो व्यक्ति का वजन तेजी से बढ़ने लगता है. इस वीडियो में जानिए कि कैसे आप अपनी कुंडली के अनुसार खान-पान और आसान ज्योतिषीय उपायों से बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सकते हैं. इसके साथ ही, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल.