मिथुन राशि (Gemini Horoscope) भाग्य का साथ मिलेगा, मित्रों की मदद करें, आपका सम्मान बढ़ेगा, आपके घर के पास जो धार्मिक स्थान है उसके दर्शन करके दिन की शुरुआत करें. व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी, रुका धन मिलेगा, झूठ का सहारा लेकर काम ना करें, अचानक लाभ के अवसर मिलेगे हाथ से जाने ना दें. शुभ रंग रहेगा आसमानी और उपाय- गाय को रोटी खिलाएं. बता दें कि मिथुन राशि के लोगों में छलकपट और आलसपन भी होता है. इनका भाग्यशाली दिन बुधवार और लकी नंबर 5, 14, 23, 32, 41 और 50 है. मिथुन राशि का चिन्ह जुड़वा है. इस राशि के लोगों में मानसिक प्रतिभा, कूटनीति, उत्साह, चातुर्य, मजाकिया और बहुमुखी प्रतिभा होती है. वीडियो में देखें कैसा रहेगा आज का दिन. अन्य राशियों का हाल जानने के लिए नीचे क्लिक करें 'राशिफल'.