scorecardresearch
 

Kanya Tarot Rashifal 23 April 2026: व्यर्थ में लोगों से मजाक न करें, वाद-विवाद हो सकता है

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 23 April 2026: व्यर्थ में लोगों से मजाक न करें. कुछ लोग मजाक बर्दाश्त नहीं करते. इसे लोगों से संभलकर बातचीत करें. किसी भी तरह की लापरवाही कार्य की सफलता को प्रभावित कर देगी. थोड़ा ध्यान दें. गलतियों का दोहराव न करें. 

Advertisement
X
virgo horoscope
virgo horoscope

कन्या (Virgo):-
Cards:- The Fool

किसी भी निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच समझकर लें. यदि आवश्यक न हो,तो कुछ समय के लिए स्थगित कर सकते है. कार्य क्षेत्र में विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें. किसी पुराने विवाद को सुलझाने के लिए किसी भी अनैतिक साधन का उपयोग न करें. कार्य क्षेत्र की कार्य प्रणाली में उच्च अधिकारी के आने से काफी बदलाव आ सकते है. इन बदलावों को सकारात्मक रूप से लें. किसी योजना या कार्य से सम्बन्धित सभी कागजातों कीअच्छे से जांच करें.

किसी भी तरह के जोखिम को न लें. चाहे वो छोटा ही क्यों न हो. आसपास के वातावरण से सावधान रहें. विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें. लोगों के कार्य की आलोचना न करें. अपनी कमियों को नजरंदाज न करें. बल्कि उन्हें सुधारने की पूरी कोशिश करें. व्यर्थ में लोगों से मजाक न करें. कुछ लोग मजाक बर्दाश्त नहीं करते. इसे लोगों से संभलकर बातचीत करें. किसी भी तरह की लापरवाही कार्य की सफलता को प्रभावित कर देगी. थोड़ा ध्यान दें. गलतियों का दोहराव न करें. 

स्वास्थ्य: एलर्जी और गले की खराश से काफी परेशान हो सकते है. घरेलू उपचार की जगह अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें. 

आर्थिक स्थिति: किसी करीबी से उधारी का लेनदेन न करें. सरकारी नौकरी मिलने की संभावना बन सकती है. 

रिश्ते: कार्य की अधिकता से तनाव हो सकता है. इस चिड़चिड़ाहट को परिजनों पर न निकालें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement