कन्या (Virgo):-
Cards:- Four of cups
व्यवसायिक क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बनाए रखें. कुछ लोग अफवाहें फैला कर भावनात्मक रूप से कमजोर करने की कोशिश कर सकते है. ऐसे लोगों से सावधान रहें और अपने ज्ञान को केंद्रित रखें. विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से हटकर बाहरी गतिविधियों में लग सकता है. इससे अपेक्षित सफलता कम प्राप्त हो सकती है. किसी पर निर्णय में दूसरे का हस्तक्षेप न होने दे. अपने निर्णय स्वयं ले. पारिवारिक मामलों में भारी लोगों को शामिल न होने दे. यदि परिवार का कोई सदस्य बेवजह विवाद करने की कोशिश कर रहा है. तो उसके साथ शांतिपूर्वक बैठकर बातचीत की जा सकती है. समय पर सही निर्णय ले. आ रहे अवसरों को सही समय पर प्राप्त करने का प्रयास करें. जल्दबाजी न करें पुराने कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता रखें. रिश्तों के गरिमा बनाए रखें. किसी के साथ बेहूदा मजाक ना करें. यदि कोई कार्य बार-बार अटक रहा है. तो उस कार्य को करने की शैली में बदलाव ला सकते हैं.
स्वास्थ्य: दिनचर्या को नियमित करें. मौसम के बदलाव से बीमार पड़ सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: ऐसा कोई कार्य जिसमें पैसों का लेनदेन अधिक हो. उसे पूरा करने में जल्दबाजी न दिखाएं.
रिश्ते: जो लोग आपके साथ बुरा व्यवहार करते हैं. उन लोगों से दूरी बनाएं.