scorecardresearch
 

Kanya Tarot Rashifal 1 April 2026: कन्या राशि वाले आत्मविश्वास और मनोबल से बढ़ेंगे आगे, लक्ष्य की करेंगे प्राप्ति

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 1 April 2026: अत्यधिक सफलता प्राप्ति की चाह तनाव को बढ़ा सकती है.  मानसिक तनाव बढ़ने से कई बीमारियां घेर सकती हैं. रिश्तों में आ रही कड़वाहट दूर करें. 

Advertisement
X
virgo horoscope
virgo horoscope

कन्या (Virgo):-
Cards:- Knight of wands

विदेश जाने की मनोकामना पूरी हो सकती है.  विषम परिस्थितियों में भी ईश्वर पर विश्वास और आस्था बनाए रखें. लंबे समय बाद किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.  जिनके मार्गदर्शन में कई कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए होंगे. संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सामने आ सकता है.  अपने आसपास के लोगों को पहचानने का प्रयास करें.  संभव है,कुछ लोग दोस्त बनकर नुकसान पहुंचा रहे हो. इस समय किसी निर्णय को लेते समय सभी स्थितियों का आकलन करें. किसी के निर्णय से प्रभावित होकर उसका असर स्वयं के निर्णय पर न पड़ने दें. कई निर्णय जीवन को पूर्णतया परिवर्तित कर सकते है. इस बात का ध्यान जरूर रखें. लोगों पर अपनी सोच को न थोपें. सामने वाले को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता दें. अपने कार्यों की असफलता का दोष दूसरे लोगों पर न डालें. जीवनसाथी के साथ नम्रतापूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार कुछ लोगों की आंखों में खटक सकता हैं.  ऐसे लोगों से बचकर रहें. किसी की बात की सत्यता जांचे बिना किसी पर आरोप न लगाएं. अपने लिए  गए फैसलों पर दृढ़ता दिखाए. किसी के बहकावे में न आएं. यदि आप किसी बेहतर नौकरी की तलाश में है. तो जल्द ही तलाश पूरी हो सकती है.  अत्यधिक सफलता प्राप्ति की चाह तनाव को बढ़ा सकती है.  मानसिक तनाव बढ़ने से कई बीमारियां घेर सकती हैं. रिश्तों में आ रही कड़वाहट दूर करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: हमेशा कुछ न कुछ खाते रहना परेशानी में डाल सकता है. खानपान पर नियंत्रण रखें. 

आर्थिक स्थिति: ससुराल पक्ष  से नए घर को खरीदने के लिए आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता हैं. 

रिश्ते: बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें. इनके साथ समय बिताए.  और साथ ही इनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement