Virgo/Kanya rashi, Aaj Ka Rashifal- परिजनों से सीख सलाह पर ध्यान देंगे. नीति नियम अपनाएं. सजगता से आगे बढ़ें. आवश्यक कार्या में धैर्य दिखाएं. कामकाज प्रभावित रह सकता है. अनुशासन व निरंतरता रखेंगे. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. लापरवाही से बचें. व्यापार सामान्य रहेगा. लेनदेन में सजगता बनाए रहेंगे. शोध कार्यों पर ध्यान जाएगा. समय साधारण प्रभाव का है.
धनलाभ- आर्थिक वाणिज्यिक मामलों में धैर्यपूर्वक आगे बढ़ेंगे. स्वयं पर भरोसा रहेगा. कार्य व्यापार को मजबूती देंगे. सूझबूझ से सफलता मिलेगी. करियर कारोबार में स्पष्टता लाएंगे. लाभ प्रतिशत सामान्य रहेगा. लेनदेन में सावधानी बरतेंगे. अपरिचितों पर जल्द भरोसा न करें. करीबियों की बात ध्यान दें. अप्रत्याशित परिस्थितियां बनी रहेंगी. जोखिम लेने से बचें. महत्वपूर्ण कार्य समय पर करें. रुटीन संवारें.
प्रेम मैत्री- विरोधियों से सजगता बनाए रखें. परिजनों से तालमेल बढ़ाएं. अपनों की सीख सलाह से चलें. प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें. गरिमा गोपनीयता रखें. रिश्तों में रुझान बना रहेगा. आवश्यक सूचना मिल सकती है. परिवार का साथ सहयोग पाएंगे. परस्पर विश्वास बना रहेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- लोभ मोह में न आएं. व्यवहार संतुलित रखें. भावुकता पर अंकुश बढ़ाएं. स्वास्थ्य पर जोर दें. सात्विकता रखें. संकेतों के प्रति सतर्क रहें. मनोबल बनाए रहें.
शुभ अंक : 5 और 8
शुभ रंग : हरा
आज का उपाय : श्रीगणेशजी की विधिवत पूजा वंदना करें. हरी वस्तुएं दान दें और प्रयोग में लाएं. पीड़ित की सहायता करें.